बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कार्तिक न सिर्फ तस्वीरें बल्कि वीडियोज भी अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हालांकि उनका हाल ही में शेयर किया गया वीडियो फैंस को कुछ पसंद नहीं आया और अभिनेता ट्रोल हो गए। वहीं सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने भी कार्तिक की क्लास लगाई है।
विवादित वीडियो पर सोना मोहपात्रा ने लगाई कार्तिक आर्यन की क्लास, कहा- 'ये शख्स महिला विरोधी...'
दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कार्तिक अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में कार्तिक एक रोटी खाते हुए नजर आते हैं, जिसे उनकी बहन ने बनाया है। लेकिन रोटी का स्वाद उन्हें पसंद नहीं आता और वह अपनी बहन की चोटी पकड़कर उसे घुमाते हैं।
वहीं वीडियो में आगे दिखाया गया था कि उनकी बहन घूमते हुए बालकनी की तरफ जाती हैं और वहां से वीडियो में ऐसे दिखता है, जैसे वह (कार्तिक की बहन) नीचे गिर गई हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते है कार्तिक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और ट्रोल किया।
कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'ये शख्स महिला विरोधी फिल्मों में नजर आकर यूथ आइकन बन चुका है और अब इसे अपने लॉकडाउन वीडियो में भी दिखा रहा है। घरेलू हिंसा इन दिनों बढ़ गई है और कई महिलाएं उन्हें प्रताड़ित करने वालों के साथ ही घर में बंद हैं। इसका विरोध करो इंडिया, ये और भी कई लोगों को प्रभावित करता है।'
This guy has become a youth idol by consistently 🌟ing in misogynistic films &is happy 2extend it to his disgusting #lockdown video. DV in India is skyrocketing many women stuck 24/7 with their https://t.co/EF3ixCUdY6 this out #India.He influences many more millions than Tangoli https://t.co/g6dyLFvnEf
— ShutUpSona (@sonamohapatra) April 22, 2020
वहीं जब कार्तिक आर्यन ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया तो सोना ने एक और ट्वीट करते हुए अभिनेता की तारीफ भी की। सोना ने ट्वीट में लिखा, ' ये बहुत अच्छी बात है कि वीडियो के बारे में गलती महसूस करते हुए कार्तिक ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया। वहीं मैं उम्मीद करती हूं कि फिल्मों में भी वो जिम्मेदारी भरे किरदार में नजर आएंगे।'
I think it’s fabulous & worth cheering that @TheAaryanKartik took note & brought down his problematic video. I appreciate his response & I do hope to see him in films that are more responsible in their gender messaging too. Love & regards to you Aaryan. May we all grow & evolve.
