सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन की मां भी हैं बेटे की तरह फिट, 81 साल की उम्र में बराबरी से कर रहीं 'स्किपिंग'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman Mother Usha Soman Do Skipping With Son At The Age of 81 Years Video Viral
मां के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सालों से राज कर रहे मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। मिलिंद सालों पहले जैसे थे वैसे ही आज तक भी है। ऐसा लगता है मानो बढ़ती उम्र का उन पर कोई असर ही नहीं होता है। मिलिंद के कई फिटनेस वीडियो भी सामने आते रहते हैं। लेकिन फिटनेस के मामले में मिलिंद की मां उषा सोमन भी उनसे कम नहीं हैं। ये बात एक बार फिर उन्होंने साबित कर दी है।

Trending Videos
Milind Soman Mother Usha Soman Do Skipping With Son At The Age of 81 Years Video Viral
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media

मिलिंद सोमन की मां भी फिटनेस के मामले में अपने बेटे की ही तरह हैं। मिलिंद की मां उषा सोमन 81 साल की उम्र में भी बेटे के साथ बराबरी से वर्कआउट करती हैं। इस बात की जानकारी खुद मिलिंद ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपना और मां का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों मां बेटे एक साथ स्किपिंग करते हुए दिखाई दै रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman Mother Usha Soman Do Skipping With Son At The Age of 81 Years Video Viral
मां के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Social Media

दरअसल मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मिलिंद की मां अपने बेटे के साथ बराबरी से रस्सी कूदती (Skipping) दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है, 'मां के साथ स्किपिंग! इनके लिए ये कुछ नया नहीं है पर मेरे लिए नया है। जब आप सातों दिन और 24 घंटे घर पर हो, एक दूसरे को सिखाएं! आप पुराने तब होते हैं जब आप ऐसा सोच लेते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Skipping with @somanusha ! Not a new activity for her but new for me 😀 when you are at home 24×7, each one, teach one another ! You are old only when you think you are.. #LockdownMantra . . . #keepmoving #NeverStop #nevergiveup #love

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

Milind Soman Mother Usha Soman Do Skipping With Son At The Age of 81 Years Video Viral
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media

मिलिंद सोमन के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। 81 साल की उम्र में उषा सोमन का इतना फिट रहना लोगों को भी अचंभे में डाल रहा है। उषा सोमन का एक वीडियो और कुछ दिन पहले सामने आया था जिसमें वो अपनी बहू अंकिता कुंवर के साथ लंगड़ी खेलती नजर आई थीं। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Milind Soman Mother Usha Soman Do Skipping With Son At The Age of 81 Years Video Viral
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मिलिंद सोमन लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहकर कूब वर्कआउट कर रहे हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर वर्कआउट की वीडियो अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी पत्नी अंकिता कुंवर कसे अपने बालों की मालिश करवा रहे थे। मिलिंद का हर पोस्ट खूब वायरल होता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed