{"_id":"5f37906c8ebc3edd18715003","slug":"aishwarya-rai-marked-bollywood-debut-with-bobby-deol-in-aur-pyar-ho-gaya-23-years-completed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय को सिनेमा में हुए 23 साल पूरे, आज ही के दिन बॉबी देओल के संग कहा था...और प्यार हो गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय को सिनेमा में हुए 23 साल पूरे, आज ही के दिन बॉबी देओल के संग कहा था...और प्यार हो गया
साल 1994 में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतन ने बाद मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसी साल उनकी पहली हिन्दी फिल्म 'और प्यार हो गया' भी रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 23 साल पूरे हो गए हैं। साथ ही ऐश्वर्या को बॉलीवुड में भी 23 साल पूरे हो गए हैं।
2 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : ट्विटर
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और दुनियाभर में इंडिया का परचम लहराने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हॉलीवुड फिल्मों से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) तक उन्होंने अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया। ऐश्वर्या को स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और उन्होंने अपनी सबसे पहली एड फिल्म नौवीं क्लास में की थी। वह एक पेंसिल का विज्ञापन था।
3 of 5
और प्यार हो गया
- फोटो : ट्विटर
'और प्यार हो गया' में ऐश्वर्या के साथ बॉबी देओल नजर आए थे। फिल्म तो सुपरहिट रही थी, इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। इस फिल्म में सनी देओल ने 'हमसे रहोगे क्या हमेशा खफा' गाने में कैमियो किया था। इस फिल्म में नुसरत फतेह अली खान का गाना 'कोई ना जाने कोई ना जाने' सुपरहिट हुआ था। फिल्म की रिलीज के दो दिन बाद नुसरत फतेह अली खान की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
और प्यार हो गया
- फोटो : ट्विटर
ऐश्वर्या ने दिल का रिश्ता, जोश, उमराव जान, कुछ न कहो, ताल, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, जैसी फिल्मों से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। तस्वीरों में आप उनका बदलता हुआ लुक देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
और प्यार हो गया
- फोटो : ट्विटर
ऐश्वर्या ने साल 2010 में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर पांच साल बाद 'जज्बा' से वापसी की। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या 'सरबजीत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'फन्ने खां' में नजर आईं। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से खबरों में थीं। हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।