{"_id":"61473f9bfb2f06037646eed0","slug":"aishwarya-rai-once-revealed-that-shah-rukh-khan-removed-her-from-big-films-actor-apologised-in-sincere-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब शाहरुख के कारण इन फिल्मों से बाहर हुईं ऐश्वर्या राय, किंग खान ने यूं मांगी थी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब शाहरुख के कारण इन फिल्मों से बाहर हुईं ऐश्वर्या राय, किंग खान ने यूं मांगी थी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब भी एक साथ फिल्म में काम किया तो पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री का जबरदस्त जादू चला। दोनों ने फिल्म 'मोहब्बतें', 'देवदास' और 'जोश' में साथ काम किया था। वहीं पर्दे के पीछे भी ऐश्वर्या और शाहरुख की काफी अच्छी दोस्ती है। हालांकि कई बार काम के आगे दोस्ती भी फीकी पड़ जाती है। एक बार ऐसा हुआ था जब शाहरुख की वजह से ऐश्वर्या को करीब पांच फिल्मों से निकलवा दिया गया था और इस बात से शाहरुख और ऐश्वर्या की दोस्ती में भी दरार पड़ गई थी।
शाहरुख ने मांगी थी ऐश्वर्या से माफी
दरअसल सालों पहले सिमी गरेवाल ने अपने चैट शो में ऐश्वर्या से पूछा था कि, 'क्या सच में शाहरुख संग कई हिट फिल्म देने के बाद भी आपको कई फिल्मों से हटवा दिया गया था? इस पर ऐश्वर्या ने कहा था, 'मेरे पास इसका जवाब कैसे हो सकता है हां उस समय कुछ ऐसी फिल्मों की चर्चा थी जिन्हें हम साथ करने वाले थे लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मुझे उन फिल्मों से निकलवा दिया गया था। मुझे खुद भी नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ?
Trending Videos
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : social media
आगे ऐश्वर्या ने कहा था कि, 'उस वक्त आपके पास कोई जवाब भी नहीं होता है। आप कुछ देर तक बस सोचते रह जाते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। अगर किसी को लगता है कि जवाब देना चाहिए तो वो जवाब देता है अगर वो जवाब नहीं देना चाहता तो साफ है कि वो ऐसा कभी नहीं चाहता था। मैं किसी से पूछने भी नहीं जाती कि ऐसा क्यों किया, ये मेरे अंदर नहीं है। भगवान की कृपा से दूसरे मुझे नहीं बताते कि मैं क्या हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
हालांकि बाद में शाहरुख ने इस बात पर काफी अफसोस जताया था और उन्होंने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी। शाहरुख ने कहा था कि, 'किसी के साथ किसी प्रोजेक्ट की शुरूआत करना और फिर बिना किसी गलती की उसे निकाल देना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ये बहुत दुख की बात है और ऐश्वर्या मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हां मुझे निजी तौर पर लगता है कि मैंने गलत काम किया है लेकिन एक निर्माता के तौर पर मेरा फैसला सही था'।
बता दें कि जिन फिल्मों से ऐश्वर्या राय बच्चन को बाहर किया गया था उसमें 'वीर जारा' भी शामिल थी। वीर जारा में पहले ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उन्हें निकालकर ये रोल प्रीति जिंटा को दे दिया गया। वहीं ये किरदार प्रीति ने बेहद शानदार तरीके से निभाया था। हालांकि ऐश्वर्या के निकाले जाने के बाद से ऐश और शाहरुख के बीच थोड़ी कड़वाहट आई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।
शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी 'देवदास' में खूब पसंद की गई थी वहीं दोनों का रोमांस 'मोहब्बतें' भी दर्शकों को काफी अच्छा लगा था। दोनों साल 2016 में फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख गेस्ट अपीयरेंस में थे लेकिन कुछ मिनटो में ही उनकी अदायगी का जादू चल गया था। फिल्म में ऐश्वर्या और शाहरुख पूर्व पति-पत्नी के किरदार में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।