फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: बेटी का नाम रखने में अभिषेक-ऐश्वर्या को लगे थे चार महीने, अभिनेत्री ने बताई थी वजह

Sun, 04 Jul 2021 07:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Jul 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Revealed why she and Abhishek Bachchan takes long time to Finalise her daughter name
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहला काम होता है उसका नामकरण। हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे सुंदर और खास नाम ढूंढते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसको लेकर काफी गंभीर हैं। कोशिश की जाती है कि बचपन से लाइमलाइट में रहने वाले इन बच्चों का नाम सबसे बहतरीन और यूनिक हो। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं तो कुछ के बच्चे मीडिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।



चार महीने में फाइनल हुआ था आराध्या बच्चन का नाम
आज हम बात कर रहे हैं बिग बी की पोती और अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के बारे में। आराध्या के नाम के दो मतलब हैं। आराध्या के नाम का पहला अर्थ है- जो आराधना करने योग्य हो, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा मतलब है- सबसे पहला। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या को उनकी बेटी का नाम रखने में काफी वक्त लगा था। चलिए इसके पीछे की वजह भी बता देते हैं ...

Aishwarya Rai Revealed why she and Abhishek Bachchan takes long time to Finalise her daughter name
ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन - फोटो : Instagram

दरअसल, आराध्या बच्चन के पहले जन्मदिन के आसपास ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बेटी का नाम रखने में इतना लंबा समय क्यों लगा। ऐश्वर्या ने कहा था, 'अभिषेक और मैंने हमेशा यही (आराध्या) नाम सोचा था लेकिन फिर हमने अपने परिवारों के सामने इस नाम को रखा। जब आपको बेबी होता है तो समय बहुत जल्दी बीतता है और हमने ध्यान ही नहीं दिया था कि चार महीने हो गए हैं।' 

Aishwarya Rai Revealed why she and Abhishek Bachchan takes long time to Finalise her daughter name
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन - फोटो : Instagram

इस साल नवंबर में आराध्या बच्चन 10 साल की हो जाएंगी। अभिषेक बच्चन ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को अपने परिवार की परंपराओं के बारे में अच्छे से सिखाया है। आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अभिषेक ने कहा था, 'वह बहुत छोटी थी तब से उसे पता था कि वह किस परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने कहा कि 'आराध्या जानती है कि उसके दादा, दादी, मां और पिता सभी एक्टर्स हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Revealed why she and Abhishek Bachchan takes long time to Finalise her daughter name
अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने कहा कि 'वो अभी छोटी है। हमारी फिल्में देखती है उसका आनंद लेती है।' वहीं, पेपराजी को कैसे हैंडल करना है। इसपर अभिषेक ने कहा कि 'आराध्या की मम्मी ने उसे अच्छे से सिखाया है। पहले वो परेशान हो जाती थी, लेकिन अब वो इसे अच्छे से हैंडल कर रही है।'

विज्ञापन
Aishwarya Rai Revealed why she and Abhishek Bachchan takes long time to Finalise her daughter name
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी और 2011 में उनकी बेटी ने जन्म लिया था। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म 'द बिग बुल' रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब जल्द ही वे फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय पिछली बार अनिल कपूर और राज कुमार राव के साथ 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed