शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी हर किसी के दिल को छू जाती है। आज शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और फिल्म जगत में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता भी हैं। वो दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, लड़कियां उनकी जबरदस्त प्रशंसक हैं। लेकिन शाहरुख खान इस दुनिया में किसी के प्रशंसक हैं या यूं कहें किसी के सामने उन्होंने अपना दिल हारा है तो वो हैं उनकी पत्नी गौरी खान। बता दें कि शाहरुख खान की जिंदगी के अधिकतर फैसले गौरी खान करती हैं, बादशाह खान की उनके घर में एक नहीं चलती। लेकिन अगर आप ये सोच रहें हैं कि घर में उनकी पत्नी गौरी का राज चलता होगा तो आप गलत हैं।
किस्सा: शाहरुख के घर में चलता है इस महिला का राज, गौरी खान ने खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रहकर सास करती हैं मन्नत पर राज
शाहरुख खान की सास दिल्ली में रहती हैं और वहीँ पर रहकर शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का रिमोट कंट्रोल संभालती हैं। बता दे कि गौरी खान ने इस बात का खुलासा खुद एक मीडिया बातचीत के दौरान किया था कि उनकी मां सविता छिब्बर सभी कामों का हिसाब-किताब संभालती हैं। वो एक-एक चीज का हिसाब रखती हैं। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान की सास मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में रहती हैं। गौरी ने इस बातचीत में बताया कि उन लोगों की व्यस्त जिंदगी की वजह से उनकी मां हमेशा मन्नत के स्टाफ के साथ कॉल या फिर व्हाट्सएप के जरिए जुड़ी रहती हैं और इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि घर साफ रहे और सभी चीजें अच्छे से मैनेज हों। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी मां दिल्ली में रहकर उनके घर को ''रिमोट कंट्रोल' करती हैं।
मां की वजह से हो जाती है काफी मदद
इस बातचीत में गौरी खान ने ये भी बताया था कि जिस तरह से उनकी मां दिल्ली में रहकर भी उनके घर की हर छोटी चीज का ध्यान रखती हैं उससे उन्हें काफी मदद मिल जाती है और घर संभालने की उनकी परेशानियां कम हो जाती हैं। गौरी ने कहा, 'मेरी इस बात से वो महिलाएं जरूर सहमत होंगी जो घर से बाहर काम करती हैं। बाहर काम करने वाली महिलाओं पर न सिर्फ ऑफिस की जिम्मेदारियां होती हैं बल्कि उन्हें घर भी संभालना होता हैं। दोनों चीजों को संभालने में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में अगर घर संभालने के लिए मां या फिर सास की मदद मिल जाए तो इससे भला क्या हो सकता है?
फिल्म की कहानी की तरह है इनकी लव-स्टोरी
शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। गौरी को मनाने के लिए शाहरुख बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख ने गौरी को देखा तो वो उनके दीवाने हो गए। उन्होंने गौरी को डांस करने के लिए अप्रोच किया, लेकिन गौरी ने मना कर दिया। गौरी ने कहा उनका बॉयफ्रेंड हैं। इस बात को सुनकर शाहरुख को बहुत झटका लगा था। लेकिन गौरी ने शाहरुख से झूठ बोला था। धीरे-धीरे जब इनकी लव स्टोरी बढ़ी तो परेशानी आई इनकी शादी में। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थें। जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था।
संघर्ष के दिनों में भी गौरी ने दिया साथ
गौरी से इतना अधिक प्यार करने की शाहरुख खान के पास एक और बड़ी वजह है। जब शाहरुख खान दिल्ली से निकलकर मुंबई फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए आए थे तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। शाहरुख ने अपनी शुरुआत टेलीविजन शो फौजी से की थी। उसके बाद उन्होंने सर्कस जैसे शोज में काम किया। साल 1991 में जब गौरी शाहरुख के साथ शादी के बंधन में बंधी तो उस दौरान भी वो फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थें। लेकिन गौरी ने शाहरुख का हाथ कभी नहीं छोड़ा। कहते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, ये कहावत गौरी पर बिलकुल फिट बैठती है।संघर्ष के दिनों से लेकर बॉलीवुड में उनकी सफलता तक में गौरी खान का बहुत बड़ा हाथ है।