जूनियर बच्चन ने हाल ही में अपना 45वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनके करीबियों और बॉलीवुड सितारों ने जमकर बधाइयां दी हैं। उनके पिता अमिताभ बच्चन, भांजी नव्या नवेली ने तो भावुक कर देने वाले पोस्ट साझा किए थे। इसी बीच अभिषेक बच्चन की जीवन संगिनी यानी ऐश्वर्या राय ने भी अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। ऐश्वर्या का यह अंदाज बच्चन परिवार के फैंस को खूब भा रहा है।
अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल, पत्नी ऐश्वर्या ने लिखा- हमेशा प्यार करूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बैश की एक खास फोटो साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह पति अभिषेक और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा कि हैप्पी एंड लव ऑलवेज। दर्शक उनकी इस तस्वीर पर बेहद प्यार लुटा रहे हैं और ऐश्वर्या का यह अंदाज भी उन्हें खूब पसंद आ रहा है।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
बता दें कि अभिषेक साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
अभिषेक ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उनके हिस्से में कुछ ही हिट फिल्में आईं। उनमें से हिट हैं 'गुरु' और 'बंटी और बबली'। 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या का गाना 'कजरारे' था। 2006 और 2007 मे ऐश्वर्या और अभिषेक 'गुरु', 'धूम-2', और 'उमराव जान' में साथ नजर आए थे। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म बिग बुल में नजर आएंगे।