{"_id":"5e96e30b8ebc3e774b5e37a2","slug":"aishwarya-rai-throwback-video-viral-here-look-her-others-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तब्बू के साथ ऐश्वर्या का पुराना वीडियो वायरल, इन थ्रोबैक तस्वीरों में भी दिखीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तब्बू के साथ ऐश्वर्या का पुराना वीडियो वायरल, इन थ्रोबैक तस्वीरों में भी दिखीं बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस दुनियाभर में हैं। ऐसे में उनके फैन क्लब से आए दिन थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज शेयर होते रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या का पुराना वीडियो सामने आया है इसमें वो अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक तमिल फिल्म का बताया जा रहा है। पिछले दिनों भी ऐश्वर्या की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हुई थीं। आगे की स्लाइड में देखें ऐसी ही तस्वीरें।
ranbir kapoor, aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर सामने आई थी, जो कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई थी। ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की तस्वीर 21 साल पुरानी है। तस्वीर फिल्म 'आ अब लौट चलें' के दौरान की है। इस फिल्म से ऋषि कपूर ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या लीड रोल में थे। वहीं रणबीर कपूर इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर थे। रणबीर उस वक्त 17 साल के थे और ऐश्वर्या 25 साल की थीं। फोटो अमेरिका में ली गई थी।
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में ऐश्वर्या सुंदर सा लहंगा पहनकर डांस का अभ्यास कर रही हैं। अभिनेत्री के एक एक स्टेप को कैमरा भी कैद कर रहा है। ये वीडियो 23 साल पुराना है। ऐश्वर्या का डांस करते हुए ये 'बिहाइंड द सीन' (बीटीएस) वीडियो 'राधेश्याम सीताराम' फिल्म का है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और अभिनेत्री डांस कर रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या ने पर्पल कलर का लहंगा पहना है और भारी भरकम गहने भी पहने हैं। किसी वजह से ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा सुनील शेट्टी और परेश रावल थे।
फैशन डिजाइनर Ashley Rebello ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें की थीं। एश्ले सलमान खान के स्टाइलिस्ट भी हैं। उनका नाम बॉलीवुड के बड़े डिजाइनर में आता है। एश्ले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' से की। उन्होंने सोनाली बेंद्रे, आमिर खान, ऐश्वर्या राय सहित कई सितारों के साथ काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए Ashley ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन का ये फोटोशूट।' साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये 15 साल पहले खीचीं गई थीं। तस्वीरों में ऐश्वर्या को देख एक बार फिर से फैंस की निगाहें थम गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।