फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अय्यारी' नहीं दे पाएगी बॉक्स आफिस पर 'पद्मावत' और 'पैडमैन' को टक्कर, ये हैं 5 बड़े कारण

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Aiyaary will not defeated padmaavat and padman in earning
अभिनेता मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अय्यारी' भले ही आज रिलीज हो गई है, लेकिन बॉक्स आफिस पर इसके 'पद्मावत' और 'पैडमैन' को टक्कर देने के चांस बेहद कम नजर आ रहे हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन- क्राइम थ्रिलर फिल्म है। जानते हैं, इसके पीछे के 5 बड़े कारण...

 
Aiyaary will not defeated padmaavat and padman in earning
गौरतलब है कि फिल्म 'अय्यारी' भारतीय सेना की बैकग्राउंड पर बनी है, इसलिए सेंसर बोर्ड में लटकने के कारण फिल्म की रिलीज भी लेट हुई। पहले फिल्म पहले 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी और फिर 9 फरवरी को, लेकिन पैडमैन से क्लैश से बचने के लिए फिल्म बार बार अपनी रिलीज डेट बदलती रही।
 
Aiyaary will not defeated padmaavat and padman in earning
'अय्यारी' फिल्म भारत में 1754 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 39 देशों में 396 स्क्रीन पर। यानि की वर्ल्डवाइज फिल्म 2150 स्क्रीन पर दिखेगी। फिल्म रिलीज होते ही समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, ओपनिंग ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट की काफी धीमी रही है। फिल्म ने महज 20-25 प्रतिशत के साथ शुरुआत की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aiyaary will not defeated padmaavat and padman in earning
फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ बताया जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो अय्यारी 6-7 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ की कमाई करनी होगी, जोकि ऐवरेज ओपनिंग को देखते हुए काफी मुश्किल नजर आ रही है। वीकेंड में कलेक्शन जरूर कुछ बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
Aiyaary will not defeated padmaavat and padman in earning
हालांकि नीरज पांडेय दमदार निर्माता है, जिनकी अय्यारी से पहले ए वेडनेसडे, बेबी हो या एमएस धोनी फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। लिहाजा, अय्यारी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं, लेकिन फिलहाल फिल्म का हिट होना मुश्किल लगता है। पहला हफ्ता फिल्म के लिए काफी अहम होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed