एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन आज के समय के एक बहुत बड़े सितारे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह कलाकार मशहूर स्टंटमैन और एक्शन फिल्म निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। सन 1969 में जन्मे अजय देवगन दो अप्रैल को पचास साल के हो जाएंगे। आइए जानते हैं इनके 10 सबसे उम्दा किरदारों के बारे में।
देखिए स्टंटमैन का बेटा कैसे बना बॉलीवुड का 'सिंघम', वो 10 किरदार जो बने यादगार
फूल और कांटे (1991)
किरदार-अजय सलगांवकर
इस फिल्म से अजय ने अपने करियर की शुरूआत की। फिल्म में इनके साथ अमरीश पुरी और मधू थे। यह फिल्म एक एक्शन रोमांस फिल्म थी जिसे कुकु कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म अपने गानों और एक्शन सीन्स से सुपरहिट हो चली थी। वहीं इंडस्ट्री में सभी को खबर मिल गई थी कि एक और एक्शन हीरो आ चुका है। इसी के चलते अजय को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
इश्क (1997)
किरदार - अजय राय
इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय ने अपनी एक्शन इमेज से हटकर पहली बार एक कॉमेडी फिल्म चुनी जिसमें इनके साथ जूही चावला, आमिर खान और काजोल थीं। फिल्म में यह चारों कलाकारों के किरदार एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। जिनमे जूही और अजय अमीर घरानों से होते हैं, इसके बाद उनके परिवार वाले इस रिश्ते को कबूल नहीं करते। इसी बीच खूब सारा ड्रामा और कॉमेडी दर्शाई गई है। अपने टाइम में यह फिल्म एक ब्लॉक बस्टर साबित हुई।
जख्म (1998)
किरदार - अजय आर देसाई
पूजा भट्ट प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म रही जिसके लिए अजय ने नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी अपने नाम किया था। इस फिल्म में अजय पहली बार एकसीरियस रोल निभाते नजर आए थे। फिल्म में अजय के साथ सोनाली बेंद्रे, पूजा भट्ट, आशुतोष राणा और कुणाल खेमू नजर आए थे। यह फिल्म मुंबई में हुए दंगो के समय के भेदभावों को दर्शकों के सामने रखती है। फिल्म में पूजा ने अजय की मां का किरदार निभाया था, वहीं सोनाली ने उनकी पत्नी का। फिल्म को डायरेक्ट महेश भट्ट ने किया था।
लज्जा (2001)
किरदार – भोलवा
2001 में राजकुमार संतोषी की यह फिल्म देश में बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप घोषित हुई लेकिन अतंरराष्ट्रीय स्तर पर यह काफी सफल रही। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण के विषय पर आधारित थी जो देश की औरतों पर बीतने वाली दिक्कतों और मुश्किलों को लोगों के सामने रखती है,इसी के साथ उनको गलत भी साबित करती है। फिल्म में इकलौते हीरो का किरदार अजय ने निभाया था। वहीं इनके अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, जैकी श्राॉफ और अनिल कपूर भी इस फिल्म में थे।