{"_id":"5ca23a1abdec22140f076720","slug":"ajay-devgan-to-kumar-gaurav-these-are-8-most-popular-son-in-laws-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉपुलर बड़े घरानों के दामाद, इन मशहूर परिवार के साथ हैं रिश्ते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉपुलर बड़े घरानों के दामाद, इन मशहूर परिवार के साथ हैं रिश्ते
Mon, 01 Apr 2019 09:49 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar, ajay devgn, sharman joshi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कुछ सितारे अपनी फिल्मों के अलावा परिवार और रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आम भारतीय की तरह उनके लिए भी हर रिश्ता बेहद खास होता है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बात करें दामाद की तो बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर हैं जो अभी भी सुपरहिट की गिनती में आते हैं तो वहीं ऐसे भी सितारे रहे हैं जिनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड के बड़े-बड़े घरानों से जुड़ा है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉपुलर दामादों की।
ajay devgan, kajol
- फोटो : ajay devgan, kajol
बॉलीवुड में अजय देवगन की एक्शन फिल्मों का सिक्का आज भी बरकरार है। उन्होंने साल 1999 में एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर सोमू मुकर्जी की बेटी काजोल से शादी की थी। बॉलीवुड में अजय और काजोल की जोड़ी को काफी अच्छा माना जाता है।
dimple kapadia and akshay kumar
- फोटो : social media
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। बता दें कि अक्षय हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की है। अक्षय का बॉलीवुड करियर 90 के दशक से अभी भी टॉप पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kunal khemu
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड स्टार अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कुणाल खेमू बड़े परदे पर कुछ कमाल नहीं कर सके और उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेेंड सोहा अली खान से शादी कर ली। बता दें कि सोहा बेहद ही अमीर घराने से हैं। इनकी शादी साल 2014 में हुई थी और इनकी एक बेटी इनाया भी है। शायद ही आपको पता हो कि साल 2009 में आई फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी और प्यार का इजहार भी किया था। वहीं, दो साल साथ रहने के बाद कुनाल ने सोहा को पेरिस में शादी के लिए प्रपोज किया।
विज्ञापन
Aishwarya And Dhanush
- फोटो : file photo
दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग कोलावरी डी से फेमस हुए साउथ एक्टर धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म रांझना से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की है।