{"_id":"6731de34b9264cdc250c0692","slug":"ajay-devgan-does-not-want-to-retire-from-work-till-alive-said-if-there-is-no-work-then-person-mentally-lost-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: काम से रिटायरमेंट नहीं लेना चाहते अजय देवगन, बोले- 'काम नहीं होगा तो मानसिक रूप से खत्म हो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: काम से रिटायरमेंट नहीं लेना चाहते अजय देवगन, बोले- 'काम नहीं होगा तो मानसिक रूप से खत्म हो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:07 PM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन और निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी रिटायरमेंट की उम्र तक काम करना चाहते हैं। उन्होंने काम को लेकर अपनी राय साझा की है।
अभिनेता अजय देवगन हाल ही में रणवीर अल्लाहबडिया के पॉडकास्ट में रोहित शेट्टी के साथ पहुंचे। इस शो में अजय देवगन ने अपने घर, बेटे और काम को लेकर बातें साझा की। अजय देवगन ने कहा कि वे रिटायरमेंट की उम्र तक काम करना चाहते हैं। उनका मानना है कि काम नहीं होगा तो मानसिक रूप से इंसान खत्म होने लगेगा।
अजय देवगन ने कही ये बात
अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि वे 70 या 80 साल की उम्र तक जिएंगे तो तब तक काम करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि जिसके पास काम नहीं होता, वो मानसिक रूप से खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी रिटायर हो जाएंगे तो 45 की उम्र के बाद आप करेंगे क्या। लोग ऐसा चाहते हैं लेकिन मुझे ये बातें समझ नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
आज के बच्चों से सीखते हैं अभिनेता
अजय देवगन ने कहा कि वे आज कल के बच्चों से कुछ नया करने की बातों को सीखते हैं। उनका मानना है कि समय के साथ नहीं चलेंगे तो पिछड़ जाएंगे। आज कल के बच्चे कम बात में ही सारी चीजें समझ लेते हैं। ऐसे में आज के समय के हिसाब से काम करना बहुत जरूरी है।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
आज के बच्चे हमसे ज्यादा जानते हैं
रोहित शेट्टी ने कहा कि आज के बच्चे हमसे भी ज्यादा जानते हैं। वे मोबाइल के साथ पैदा हुए, उनके पास लैपटॉप है। आज के बच्चे हमसे ज्यादा समझदार हैं। उनके पास बहुत सी नई चीजें हैं। आज के बच्चे हमसे ज्यादा जानते, समझते और बड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सेट पर शरारत करते रहते हैं अजय देवगन
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबडिया के पॉडकास्ट में अजय देवगन और रोहित शेट्टी पहुंचे। इस इंटरव्यू के दौरान दोनों अभिनेताओं ने सेट पर जो मजाक किए उस बारे में बताया गया। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे अजय देवगन एक क्रू मेंबर के ऊपर मजाक में स्याही फेंक दी। उन्होंने बताया कि इस प्रैंक के कारण कई तलाक भी हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।