एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन आज के समय के एक बहुत बड़े सितारे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह कलाकार मशहूर स्टंटमैन और एक्शन फिल्म निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। सन 1969 में जन्मे अजय देवगन आज पचास साल के हो गए हैं। बतौर लीड एक्टर अजय देवगन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इसके बाद उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कहानी के अलावा अजय देवगन की फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं।
अजय देवगन-कपिल शर्मा के जन्मदिन और टीवी एक्ट्रेस के बवाल तक, ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का आज 38वां जन्मदिन है। कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। बता दें कि कपिल एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। इन दिनों कपिल टेलीविजन शो द कपिल शर्मा शो के जरिए लोगों का एंटरटेन कर रहे हैं।
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 44 साल के हो गए हैं। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो कि इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे। रेमो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे लंबा स्ट्रगल छिपा है।
हरियाणा की प्रमुख डांसर सपना चौधरी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के फैंस को बड़ी खुशखबरी दे सकती हैं। खबर मिल रही है कि वे भाजपा की स्टार प्रचारक हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार रविवार को सपना चौधरी की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। कथित तौर पर सपना को चुनिंदा सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है।
पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस ने नशे में जमकर काटा बवाल, पुलिसवालों के साथ मारपीट करने पर एफआईआर