{"_id":"6730a3e0c8536639b80018ad","slug":"ajay-devgan-men-are-known-by-their-behavior-not-by-their-body-ajay-devgan-shared-his-opinion-on-word-mard-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgan: 'आदमी अपने शरीर से नहीं, व्यवहार से जाने जाते हैं', अजय देवगन ने 'मर्द' शब्द को लेकर साझा की राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgan: 'आदमी अपने शरीर से नहीं, व्यवहार से जाने जाते हैं', अजय देवगन ने 'मर्द' शब्द को लेकर साझा की राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:46 PM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन ने जैकी श्रॉफ, सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बारे में बात की है। साथ ही 'मर्द' शब्द को लेकर अपनी राय साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन को उनके शानदार अभिनय और दमदार एक्शन के कारण जाना जाता है। अजय देवगन को उनकी महिलाओं की रक्षा, गुंडों को पीटना और शानदार कारों को तोड़ते हैं। इंटरव्यू में इस बात पर कहा गया कि ऐसे बहुत कम अभिनेता है, जिन्हें इंडस्ट्री में आदमी के रूप में जाना जाता है। अजय देवगन का मानना है कि इंडस्ट्री में ज्यादातर लड़के हैं।
Trending Videos
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
जैकी श्रॉफ और सनी देओल असली मर्द
एक शो के दौरान, जब उन्होंने जैकी श्रॉफ और सनी देओल जैसे अभिनेताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर दोनों अभिनेता 'असली मर्दों' की तरह अभिनय करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता बॉडी बनाकर 'पुरुष नहीं बनते', बल्कि वे अपने रवैये से परिभाषित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात
अजय देवगन ने कहा कि आज समाज में आप दबाव डालने वाले अभिनेताओं को नहीं देखते हैं। सभी लड़के हैं, कहीं भी ज्यादा आदमी-आदमी नहीं कहा जाता। उन्होंने कहा, जैकी श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी को आदमी की श्रेणी में रखा जाता था। अजय देवगन अमिताभ बच्चन के अभिनय को बहुत पसंद करते हैं।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ajaydevgn
इस फिल्म में नजर आ रहे हैं अभिनेता
अभिनेता अजय देवगन को फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जा रहा है। फिल्म को 'भूल भुलैया 3' के कारण बॉक्स ऑफिस प महाक्लैश का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर अजय देवगन ने कहा, "हम सभी ने दिवाली पर इस टकराव से बचने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं कभी नहीं चाहता कि कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराए क्योंकि इंडस्ट्री किसी न किसी तरह से इससे पीड़ित है।"
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन, रोहित शेट्टी
- फोटो : ANI
इन फिल्मों में नजर आएंगे अजय देवगन
फिल्म में उनके अभिनय को प्रशंसक सराह रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन के साथ ही 'गोलमाल 5', 'रेड 2' जैसी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X