सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Delhi Files: द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू, विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Nov 2024 05:38 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू कर दी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
 

विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri Started His New Film The Delhi Files Shooting Details Inside
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक अग्निहोत्री गंभीर विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने के बाद उन्हें देश के कोने-कोने में पहचाना जाने लगा। द वैक्सीन वॉर के बाद अब निर्देशक ने अपनी नई फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

Trending Videos
Vivek Ranjan Agnihotri Started His New Film The Delhi Files Shooting Details Inside
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ने साझा किया अपडेट

विवेक ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, शुभारंभ! आपके आशीर्वाद से आज द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू हुई। यूनिट की सभी देवियों ने पूजा संपन्न की। हे मां... हमें यह कठिन और दर्दनाक कहानी को पूरी ईमानदारी और निर्भीकता से कहने का साहस दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri Started His New Film The Delhi Files Shooting Details Inside
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : एएनआई
व्यापक शोध का है निर्देशक का दावा

विवेक की ओर से साझा किए गए वीडियो में फिल्म के पर्दे के पीछे के दृश्य को देखा जा सकता है। इस फिल्म को लेकर निर्देशक काफी समय से चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए व्यापक शोध करने का दावा किया भी किया है। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए जानकारी जुटाने के लिए केरल से कोलकाता और फिर दिल्ली की यात्रा की है।

Vivek Ranjan Agnihotri Started His New Film The Delhi Files Shooting Details Inside
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम@vivekagnihotri
ये कर रहे फिल्म का निर्माण

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर से इस फिल्म के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। उनका प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और विवेक अग्निहोत्री का अपना प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा साथ मिलकर द दिल्ली फाइल्स का निर्माण कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri Started His New Film The Delhi Files Shooting Details Inside
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri
फेल रही थी पिछली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म से पहले उनकी द वैक्सीन वॉर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। कोराना संक्रमण काल के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म को दर्शकों को प्यार नहीं मिल सका था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
Famous Jodi in Bollywood : कोई लेखक, कोई गायक-संगीतकार, साथ मिलकर किया काम, बॉलीवुड में छा गईं ये जोड़ियां
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed