{"_id":"67309dd6161a01d7780f38c7","slug":"famous-jodi-in-bollywood-raj-and-dk-saleem-javed-vishal-shekhar-salim-sulaiman-jatin-lalit-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Famous Jodi in Bollywood : कोई लेखक, कोई गायक-संगीतकार, साथ मिलकर किया काम, बॉलीवुड में छा गईं ये जोड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Famous Jodi in Bollywood : कोई लेखक, कोई गायक-संगीतकार, साथ मिलकर किया काम, बॉलीवुड में छा गईं ये जोड़ियां
दो रचनात्मक लोग अगर साथ आ जाए तो कमाल का काम करते हैं, बॉलीवुड भी इस बात का गवाह है। हिंदी फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही कुछ नायाब जोड़ियों के बारे में जानिए, जिन्होंने दर्शकों को बेहतरीन कहानियों, गीत और संगीत का तोहफा दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सलीम और जावेद, विशाल और शेखर, लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राज और डीके की जोड़ी ने हटकर हिंदी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं। हाल ही में यह जोड़ी अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर चर्चा में रही। इसमें वरुण धवन गजब का एक्शन करते हुए दिखे। राज और डीके ने एक साथ मिलकर फिल्म 'स्त्री' की कहानी भी लिखी थी। इन दोनों की जोड़ी के बारे में लोगों की राय है कि दोनों बेहतरीन काम करने में माहिर हैं, लेकिन यही अकेली जोड़ी बॉलीवुड में नहीं है, जो साथ मिलकर उम्दा काम कर रही है। पहले भी दो लोगों ने मिलकर साथ में बेहतरीन काम किया है। ऐसी चार मशहूर जोड़ियों के बारे में जानिए, जिन्होंने बॉलीवुड को शानदार फिल्में लिखकर दीं और गीत-संगीत बनाकर दिया।
2 of 5
सलीम जावेद की लिखी फिल्म 'शोले'
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम-जावेद
सलीम-जावेद का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में 'शोले' फिल्म आ जाती है। इन दोनों ने मिलकर ही इस फिल्म को लिखा। 'शोले' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया, आज भी इस फिल्म की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को आज भी इस फिल्म का एक-एक डॉयलॉग याद है। यह सब कुछ इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि सलीम-जावेद ने शानदार कहानी और संवाद लिखे। इसके अलावा दोनों ने साथ मिलकर फिल्म 'दीवार' भी लिखी। इसके अलावा भी सलीम-जावेद ने साथ में कई फिल्में लिखीं, जो कि बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुईं। बाद में यह जोड़ी टूट गई और दोनों अलग-अलग काम करने लगे।
3 of 5
विशाल-शेखर और फिल्म 'पठान'
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल-शेखर
बॉलीवुड में विशाल और शेखर की जोड़ी ने संगीत को नए आयाम दिए। यह दोनों ही अच्छे गायक और संगीतकार हैं। साथ ही गाने भी लिखते हैं। दोनों ने मिलकर कई हिट गीत 'सलाम नमस्ते' और 'बल्फमास्टर' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिए हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी उन्होंने साथ मिलकर काम किया और अच्छा संगीत और गाने श्रोताओं के लिए बनाए। इसके अलावा भी उन्होंने कई नामों कलाकारों की फिल्मों के लिए बेहतरीन म्यूजिक तैयार किया है। पिछले साल भी उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए साथ में काम किया। दोनों ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिल्म 'तेजाब' में दिया संगीत
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल का बनाया हुआ संगीत सदाबहार है। उनके संगीत ने कई गानों को मशहूर कर दिया। लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल जी ने भारतीय, पाश्चायत संगीत को मिलाकर कई शानदार धुनें तैयारी कीं। इस मशहूर संगीतकार जोड़ी ने 500 से ज्यादा फिल्मों के लिए साथ में काम किया। हिंदी सिनेमा को इन्होंने बड़ी से बड़ी चार्टबस्टर्स दी हैं जिसमें 'दाग' 'दोस्ती' 'हम पांच' और 'तेजाब' जैसी फिल्में शामिल रही हैं। लक्ष्मीकांत जी के गुजर जाने से यह जोड़ी टूट गई।
विज्ञापन
5 of 5
नदीम-श्रवण ने दिया फिल्म 'आशिकी' में संगीत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रवण-नदीम
श्रवण-नदीम की जोड़ी को भी एक समय में बॉलीवुड में खूब पसंद किया जाता था, उन्होंने साथ मिलकर आशिकी (1990) फिल्म में कमाल का संगीत दिया। इसके बाद भी कई फिल्मों में श्रवण, नदीम ने बेहतरीन संगीत रचा। लेकिन 1997 में गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम का नाम संदिग्धों की लिस्ट में शामिल हुआ। इस वजह से वह संगीत से दूर हो गए। फिर साल 2000 में श्रवण, नदीम ने फिल्म 'धड़कन' में संगीतकार जोड़ी के तौर पर वापसी की। लेकिन यह जोड़ी अब अलग हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।