47 साल की हो चुकी काजोल का आज जन्मदिन हैं। वो बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की। ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। काजोल जितने चुलबुले स्वभाव की हैं अजय देवगन उतने ही शांत स्वभाव के हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी काफी अच्छे से मैनेज करते हैं। इन दोनों को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन जोड़ियों में गिना जाता हैं।
जन्मदिन: पत्नी काजोल के लिए अजय देवगन ने लिखा खास मैसेज, कहा-तुम हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आती हो
तुम हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाती हो
अजय देवगन ने काजोल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए प्यार भरा संदेश लिखा। अजय ने लिखा, ‘आप मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में हमेशा कामयाब रही हैं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी तरह ही इस खास दिन को और खास बनाने की कोशिश करूंगा। ये तस्वीर और कैपशंस प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
अजय देवगन की इस तस्वीर को प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘कितना प्यारा विश है। भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रहे। तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ काजोल आप बहुत किस्मत वाली हैं कि आपको अजय देवगन जैसे पति मिले। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक ने लिखा ‘रियल लेडी सिंघम को जन्मदिन की बधाई हो।
पर्दे की चुलबुली अदाकारा हैं काजोल
काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तान्हाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है।
शाहरुख खान के साथ पसंद की गई जोड़ी
काजोल ने पर्दे पर बहुत से हीरो के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख के साथ पसंद की गई। शाहरुख और काजोल जब भी पर्दे पर आते हैं तो वो फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आती है। शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर', 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में काम किया और सभी फिल्में हिट रहीं। आज भी दोनों के राज-सिमरन और राहुल-अंजलि के किरदार सभी के पसंदीदा हैं।