फिल्म 'इश्क' बॉलीवुड की शानदार और सुपरहिट फिल्मों में से के हैं। रोमांटिक कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन, आमिर खान, काजोल और जूही चावला मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में इन चारों कलाकारों ने बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन दिखाया था। फिल्म 'इश्क' को रिलीज हुए आज 23 साल को चुके हैं। इसलिए हम आपको इस फिल्म से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
लंबे मदभेद के बाद आमिर और जूही ने 'इश्क' में किया था साथ काम, फिल्म के 23 साल पूरे होने पर जानें ये खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'इश्क' 28 नवंबर 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया था। किसी को यकीन नहीं था कि 'इश्क' एक ब्लॉकबास्टर फिल्म साबित होगी। आमिर खान और जूही चावला ने लंबे समय बाद फिल्म 'इश्क' में साथ काम किया था। उससे पहले इन दोनों के बीच एक मजाक को लेकर गलतफहमियां पैदा हो गई थीं, जिसके चलते इन दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया।
वहीं फिल्म 'इश्क' के सेट पर अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। इंदर कुमार पहले इस फिल्म को साल 1991 में बनाने वाले थे। उस समय वह 'इश्क' फिल्म में आमिर खान और पूजा भट्ट को रखने वाले थे, लेकिन इन दोनों के बीच आपसी मतभेद की वजह से इंदर कुमार को यह प्रोजेक्ट टालना पड़ा। हालांकि बोनी कपूर ने उन्हें इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन स्टारकास्ट बदलने की बात कही थी।
यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी है जब इंदर कुमार ने फिल्म 'इश्क' को बनाने का फैसला किया था तो उन्होंने इस फिल्म के लिए अभिनेत्री करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित से भी संपर्क किया था। लेकिन करिश्मा कपूर ने इस फिल्म में अजय देवगन की वजह से साथ काम करने से मना कर दिया था। 'इश्क' फिल्म कहानी के अलावा अपने गानों की वजह से भी हमेशा याद की जाती है।
फिल्म के गानों में अनु मलिक ने संगीत दिया था। 'इश्क' फिल्म के गाने आज भी कई संगीत प्रेमियों के जुबां पर मिल सकते हैं। फिल्म के 'इश्क हुआ' गाने में जिस सीटी की धुन का इस्तेमाल किया गया वह सबसे पहले शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के गाने 'ए मेरे हमसफर' में सुनाई दी थी। यह दोनों ही गाने बॉलीवुड के सुपरहिट गानों की लिस्ट में आज भी शामिल हैं।
पढ़ें: यूजर को 'मोटा' कहना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, लोगों ने किया जमकर ट्रोल तो डिलीट करना पड़ा ट्वीट