सब्सक्राइब करें

जब ब्वॉयफ्रेंड से परेशान काजोल ने अजय देवगन से मांगी थी सलाह, अभिनेता ने दिया था ये रिएक्शन

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Feb 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Ajay and Kajol Anniversary Special: When Kajol asked Ajay Devgn to help with boyfriend problems
अजय देवगन और काजोल - फोटो : instagram/kajol

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी में से हैं। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं। 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन और काजोल ने सात फेरे लिए थे। दोनों के रिलेशनशिप से जुड़ी कई खास बातें हैं तो चलिए ऐसा ही एक किस्सा बताते हैं।

Trending Videos
Ajay and Kajol Anniversary Special: When Kajol asked Ajay Devgn to help with boyfriend problems
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन और काजोल पहली बार सेट पर मिले थे। 1995 में दोनों साथ में फिल्म हलचल कर रहे थे। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही थी। उन्होंने तो उस वक्त सोचा भी नहीं था कि शादी के बंधन में बंधेंगे। अजय देवगन जहां शांत रहने वाले लोगों में से हैं, वहीं काजोल बातूनी हैं और सेट पर खूब धमाल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay and Kajol Anniversary Special: When Kajol asked Ajay Devgn to help with boyfriend problems
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन को तो काजोल का जोर जोर से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं आता था वह बहुत मुश्किल से उनसे बातें करते थे। जब उन्होंने पहली बार साथ में फिल्म का शॉट दिया तब काजोल को कुछ अलग एहसास हुआ। एक शो में काजोल ने इसका खुलासा किया था।

Ajay and Kajol Anniversary Special: When Kajol asked Ajay Devgn to help with boyfriend problems
अजय देवगन और काजोल - फोटो : फाइल

साल 2014 में टॉकिंग विद निरंजन में काजोल ने फिल्म के दौरान के उस किस्से को साझा करते हुए बताया कि 'हम एक साथ शॉट कर रहे थे और शॉट यह था कि मैं उसे थप्पड़ मारने वाली थी और वह बहुत नाटकीय तरीके से मेरा हाथ पकड़ने वाला था जिससे मैं यह ना कर सकूं। मुझे वो पल याद है, मैं उस वक्त अपने बारे में सोच रही थी "ओह माई गॉड"। यह उन यादों में से है जो अचानक मेरे पास आया। मुझे समझ आ गया कि यह आदमी मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।'

विज्ञापन
Ajay and Kajol Anniversary Special: When Kajol asked Ajay Devgn to help with boyfriend problems
अजय देवगन और काजोल - फोटो : फाइल

अजय देवगन और काजोल उस वक्त किसी और को डेट कर रहे थे। यही नहीं काजोल तो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते को लेकर अजय देवगन से बातें करती थीं। काजोल का मानना है कि अजय देवगन की स्थिरता उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वह कहती हैं कि 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ मेरी समस्याएं चल रही थीं और मैंन उसे इस बारे में बताया था। वह बड़े गुरुजी और बाबाजी की तरह बैठा था और मुझे सलाह दे रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए और हालात को कैसे संभालना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed