{"_id":"6035ed0b8ebc3ee93075578d","slug":"sanjay-leela-bhansali-alia-bhatt-film-gangubai-kathiawadi-gets-release-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 जुलाई को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनकर पर्दे पर उतरेंगी आलिया, संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस का बदल दिया रंग रूप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 जुलाई को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनकर पर्दे पर उतरेंगी आलिया, संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस का बदल दिया रंग रूप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Twitter: @Aliaa08
Link Copied
संजय लीला भंसाली का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट (Ali Bhatt) ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी ' का नया लुक रिलीज करते हुए लिखा है, 'गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई, 2021 से सिनेमाघरों में।' फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। उन्होंने ही फिल्म को प्रोड्यूसर भी किया है और उनके साथ जयंतीलाल गड़ा भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Gangubai Kathiawadi
- फोटो : amar ujala mumbai
संजय लीला भंसाली की आने वाली चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तकरीबन सारा काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहले ये कहा जा रहा था की भंसाली अपनी इस फिल्म की भिड़ंत सलमान खान की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’से कराने वाले हैं। हालांकि अब ये साफ हो चला है कि भंसाली की फिल्म सलमान खान की फिल्म से दो महीने बाद रिलीज की जाएगी।
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करीम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी बनने तक की है। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : Social Media
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाएंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली को मात्र 10 दिन का समय दिया। आलिया भट्ट इसी फिल्म की शूटिंग पूरी कर अपने दोस्तों के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गईं थीं लेकिन अभिनेता राजीव कपूर के निधन के बाद अपने मित्र रणबीर कपूर का साथ देने वह वापस लौट आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।