{"_id":"6035e9238ebc3ee8ff0c9e8e","slug":"amitabh-bachchan-film-chehre-gets-release-date-rhea-chakraborty-missing-from-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती की फिल्म की निकली रिलीज डेट, अमिताभ और इमरान के साथ नहीं मिली पोस्टर में जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती की फिल्म की निकली रिलीज डेट, अमिताभ और इमरान के साथ नहीं मिली पोस्टर में जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे फिल्म
- फोटो : Twitter
Link Copied
पिछली सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन मौजूदा समय में कई फिल्मों का हिस्सा हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज डेट घोषित हुई है। अब पिछले साल से रिलीज का इंतजार कर रही उनकी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' के रिलीज की घोषणा हो गई है। लेकिन फिल्म के पोस्टर से इसकी हीरोइन रिया का चेहरा गायब है।
Trending Videos
2 of 5
चेहरे फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' के सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख की घोषणा करने के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म के लगभग सभी मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और धृतिमान चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस फिल्म का अहम हिस्सा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पोस्टर में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'चेहरे' के निर्देशक रूमी जाफरी बता चुके हैं कि रिया चक्रवर्ती बहुत जल्द पर्दे पर वापसी करेंगी। अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा हो गई है लेकिन रिया का नाम फिल्म में बिल्कुल दबा दिया गया है। ट्रेड सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने रिया का नाम सामने लाना इसलिए जरूरी नहीं समझा क्योंकि वह उनकी वजह से अपनी फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते।
4 of 5
चेहरे फिल्म
- फोटो : Twitter
फिल्म 'चेहरे' के निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह अपनी इस फिल्म को 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। इससे पहले चर्चा हो चुकी है कि निर्माता इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज करना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने देश में चल रहे बड़े-बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से बातचीत भी की। आखिर में निर्माताओं को नुकसान की परवाह न करते हुए फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बताया जा रहा है कि फिल्म 'चेहरे' के प्रमोशन से भी रिया चक्रवर्ती दूर ही रहेंगी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सबसे ज्यादा नाम रिया का ही चर्चा में रहा। ड्रग्स मामले में तो रिया चक्रवर्ती एक महीने तक जेल की सजा काटकर भी आई हैं। निर्माता जानते हैं कि फिल्म के प्रमोशन में अगर रिया चक्रवर्ती भाग लेंगी तो फिल्म के बारे में कम और रिया के व्यक्तिगत मामलों पर ज्यादा बातचीत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।