{"_id":"6035088d8ebc3ee90a7ce5a5","slug":"shilpa-shetty-shocking-transformation-after-coming-to-film-industry-see-her-old-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसी नजर आती थीं शिल्पा शेट्टी, देखिए हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसी नजर आती थीं शिल्पा शेट्टी, देखिए हैरान कर देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:45 AM IST
कहते हैं स्टारडम सबकुछ बदल देता है। कई बार लाइफस्टाइल से लेकर शक्ल-सूरत भी। इसका जीता जागता उदाहरण बॉलीवुड में देखा जा सकता है। यहां कितनी ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर पहचानना तक मुश्किल हो जाएगा। इनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं।
Trending Videos
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा के अंदाज और खूबसूरती को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे 45 साल की हैं। उसी तरह उनकी पुरानी तस्वीर को देखकर भी पहचानना मुश्किल है कि वे शिल्पा ही हैं। उनकी छवि में जबरदस्त बदलाव आया है। अभिनेत्री की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
कहते हैं शिल्पा शेट्टी ने अपने चेहरे को आकर्षक व सही कट देने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। फोटो में आपको इसका अंदाजा हो जाएगा। तस्वीर उनके शुरुआती दिनों की प्रतीत हो रही है जब वे काफी युवा थीं।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagramq
बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर काफी सजग रहती हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करती हैं और जिम में खूब पसीना बहाती हैं। खानपान का भी शिल्पा खास ख्याल रखती हैं। इसलिए उनकी दमकती हुई त्वचा आज भी लोगों का ध्यान खींच लेती है।
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी एक डांस शो में बतौर जज काम कर रही हैं। इसके अलावा वे खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इसपर वे हेल्थ केयर के टिप्स साझा करती रहती हैं। उनके खाने के शौक से हर कोई वाकिफ है। खासकर वे मीठे की काफी शौकीन हैं। इसलिए शिल्पा अपने चैनल पर खानपान से जुड़ी रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।