एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 24 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कनिका कपूर के वेडिंग रिस्पेशन में पहुंचीं नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कनिका कपूर इन दिनों अपनी दूसरी शादी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में कनिका ने अपनी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन लंदन में किया, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन सारी लाइमलाइट अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने चुरा ली। नीसा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 of 4
नीसा देवगन अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : Instagram
नीसा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीती रात वह कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। इस दौरान नीसा ने अपने दोस्तों और कनिका के साथ खूब सारी फोटो क्लिक कराई, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। पार्टी में नीसा पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। कनिका की इस पार्टी में गुरु रंधावा और शेखर रवजियानी भी नजर आए।
3 of 4
नीसा देवगन अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : Instagram
पार्टी में नीसा अपने दोस्त वेदांत महाजन और ओरहान के साथ पहुंची थीं। ओरहान ने पार्टी की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'मैं आपके साथ अपना समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूमूंगा।' उनके इस पोस्ट पर गुरु रंधावा ने उनके स्टाइल की तारीफ की तो जाहन्वी कपूर ने लिखा, 'समय बर्बाद करना इतना अच्छा कभी नहीं देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
नीसा देवगन भले ही अभी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। नीसा की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में समय नहीं लगता। फैंस नीसा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘नीसा को और ज्यादा पसंद करने लगी हूं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘सबसे ग्लैमरस स्टारकिड।’ फैंस को अब नीसा के भी बॉलीवुड में एंड्री मारने का इंतजार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में तबाही मचाने के लिए तैयार है अजय देवगन की बेटी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।