फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: चार साल बाद शो में होगी Daya Ben की वापसी, क्या दिशा वकानी को रिप्लेस करने जा रहे हैं मेकर्स?

Tue, 24 May 2022 12:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 24 May 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: After shailesh lodha and munmun dutta makers are planning to bring back daya ben urf disha vakani
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। पहले जेठालाल के फायर ब्रिगेड और परम मित्र तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने इस शो को अल्विदा कहा। वहीं अब खबर आ रही है कि बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता भी जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने वाली है। ऐसे में मेकर्स, शो में बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द ही दया बेन की वापसी होने वाली है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: After shailesh lodha and munmun dutta makers are planning to bring back daya ben urf disha vakani
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द होगी दया बेन की वापसी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह दया बेन की वापसी की योजना बना रहे हैं। बता दें कि दिशा 2017 में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद से छुट्टी पर हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि दिशा वकानी के ससुराल वाले नहीं चाहते हैं कि वह शो में वापसी करें। उनका कहना है कि दिशा को घर पर रहकर अपने बच्चे का ध्यान रखना चाहिए। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: After shailesh lodha and munmun dutta makers are planning to bring back daya ben urf disha vakani
asit kumar modi - फोटो : social media

क्या दिशा वकानी ही निभाएंगी दया बेन का किरदार?
अब सवाल यह उठता है कि क्या दिशा वकानी ही दया बेन का किरदार निभाएंगी? इस सवाल पर जवाब देते हुए असित मोदी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दिशा वकानी ही दया बेन के रूप में वापसी करेंगी या नहीं। दिशा जी के साथ हमारे अभी भी अच्छे रिश्ते हैं। हम एक परिवार की तरह हैं। हालांकि अब उनके पास एक बच्चे की जिम्मेदारी है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि शो में दया बेन की वापसी निश्चित है। अब उनका किरदार चाहे दिशा बने निभाएं या निशा बेन, उससे फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: After shailesh lodha and munmun dutta makers are planning to bring back daya ben urf disha vakani
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने पर बोले असित
इस पहले, शैलेश लोढ़ा के शो से बाहर होने के बारे में बात करते हुए निर्माता असित मोदी ने कहा था, “मेरे सभी कलाकार पिछले 10 सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मुझे सूचित नहीं किया गया है या मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि शैलेश शो छोड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो मैं उसके बारे में जरूर बात करूंगा। फिलहाल, मैं इस बात पर ध्यान दे रहा हूं कि हम दर्शकों के लिए शो को और अधिक मनोरंजक कैसे बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed