बॉलीवुड में फिटनेस से मामले में हर कोई सजग रहता है। अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए सभी सितारे घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट और डाइट पर काफी ध्यान देती हैं। अभिनेत्री की सुंदरता और फिटनेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती हैं और 46 साल उम्र में आज भी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक्सरसाइज की वीडियो अपलोड करती रहती हैं। आप भी सुष्मिता सेन की इन एक्सरसाइज को करके खुद को फिट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी फिटनेस का राज।
Sushmita Sen Workout: सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र जान आप भी हो सकते हैं फिट, रखना होगा इन बातों का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग जिमनास्ट
सुष्मिता सेन अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंग जिम्नास्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। इसे करने से मसल्स की ताकत बढ़ती है और अपर बॉडी की भी फिटनेस बढ़ती है। इसके लिए शरीर में काफी फ्लेक्सिबिलिटी की जरूरत होती है, लेकिन इसे आप बिना ट्रेनिंग लिए नहीं कर सकते।
शीर्षासन
स्वस्थ रहने के लिए अभिनेत्रियां शीर्षासन का भी सहारा लेती हैं। शार्षासन करने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ता है। सुष्मिता सेन भी डेली रूटीन में शीर्षासन करती हैं। इसे करने के लिए आपको सिर के बल खड़ा होना पड़ता है। इसको करने से आपके शरीर को मजबूती मिलती है।
मेडिसिन बॉल प्लैंक
सुष्मिता सेन मेडिसिन बॉल प्लैंक को भी अपनी वर्कआउट में शामिल करती हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो बॉडी में बैलेंस बनाने के साथ ही एनर्जी भी बनाए रखती है। इसके अलावा वह किक बॉक्सिंग करना भी पसंद करती हैं।
स्विमिंग
सुष्मिता सेन को स्विमिंग करना बहुत पसंद है। स्विमिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे करने से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसे करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और वजन भी बैलेंस में बना रहता है।