फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan Trailer: इस दिन जारी होगा 'मैदान' का ट्रेलर! फुटबॉल के स्वर्ण युग को पर्दे पर दिखाएंगे अजय देवगन

Mon, 04 Mar 2024 02:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 04 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स मार्च में ही 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर सात मार्च को रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ajay Devgn and Priyamani starrer Maidaan Trailer To Be Out On This Date Know Details Here
फिल्म मैदान - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' में अजय के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अजय की एक और फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' लंबे वक्त से खबरों में छाई हुई है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी सामने आई है।

Ajay Devgn and Priyamani starrer Maidaan Trailer To Be Out On This Date Know Details Here
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज को कई दफा टाला जा चुका है। आखिरकार अब इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स मार्च में ही 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर सात मार्च को रिलीज किया जाएगा। खबर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अजय की आगामी फिल्म शैतान से भी जुड़ा होगा, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ajay Devgn and Priyamani starrer Maidaan Trailer To Be Out On This Date Know Details Here
अजय देवगन - फोटो : Instagram

'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे।  

Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn and Priyamani starrer Maidaan Trailer To Be Out On This Date Know Details Here
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ टकराएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये दोनों बड़ी फिल्में अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Ajay Devgn and Priyamani starrer Maidaan Trailer To Be Out On This Date Know Details Here
शैतान - फोटो : Social media

अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। शैतानी शक्तियों पर आधारित यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।  

Bhumi Pednekar: फ्लॉप फिल्मों की कतार में 'भक्षक' भूमि के लिए बनी संजीवनी, कहा- यह किरदार था बेहद चुनौतीपूर्ण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed