{"_id":"65e5692b153d9fff930e89ec","slug":"shreya-ghoshal-arijit-singh-performance-in-ami-je-tomar-at-anant-ambani-radhika-merchant-pre-wedding-ceremony-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने बांधा समा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने बांधा समा, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:10 PM IST
सार
सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अमी जे तोमार समेत कई गानों पर परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का बीते दिन तीन मार्च को समापन हुआ। इस प्री वेडिंग समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अमी जे तोमार समेत कई गानों पर परफॉर्मेंस दी।
2 of 5
श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने कई वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह तेरी ओर, अमी जे तोमार पर परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा श्रेया ने 'घर मोरे परदेसिया' गाना गाकर शमा बांधा।
सोशल मीडिया पर श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई है। इस दौरान पर्पल रंग के लहंगे में श्रेया घोषाल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अरिजीत सिंह सफेद आउटफिट में नजर आए। दोनों की परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अरिजीत गिटार के साथ परफॉर्मेंस देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
सितारों से सजे इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और मनीष मल्होत्रा जैसी तमाम हस्तियों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें खूब छाई हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी सितारे एक साथ महफिल जमाते हुए नजर आए हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी सितारों की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।