{"_id":"5ffcaf948ebc3e2f247670e7","slug":"ajay-devgn-asks-kapil-sharma-wife-ginni-reaction-on-his-flirty-nature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने कपिल शर्मा से पूछ लिया पत्नी को लेकर ऐसा सवाल, कॉमेडियन की हो गई बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने कपिल शर्मा से पूछ लिया पत्नी को लेकर ऐसा सवाल, कॉमेडियन की हो गई बोलती बंद
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 12 Jan 2021 05:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil and Ajay
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो है। इस शो में हर हफ्ते कई फिल्मी सितारे आते हैं और कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती करते हैं। हाल ही में इस शो में अभिनेता अजय देवगन और अभिषेक बच्चन भी मेहमान के रूप में पहुंचे थे। इन दोनों ने यहां जबरदस्त मस्ती की थी। ऐसे ही मस्ती- मस्ती में अजय देवगन ने कपिल शर्मा से ऐसे सवाल पूछ लिया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई।
2 of 5
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : twitter
दरअसल अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने शो में कपिल शर्मा और अर्ना पूरन सिंह के साथ मस्ती तो की ही। साथ ही साथ कई किस्से भी सुनाए थे। ऐसे में इन दोनों अभिनेताओं ने कपिल शर्मा की जमकर टांग खिंचाई भी की। अजय ने शो में कपिल शर्मा से उनकी पत्नी को लेकर एक सवाल किया। जिसका जवाब कपिल शर्मा दे नहीं पाए और टॉपिक ही चेंज करने को कह दिया।
3 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone
- फोटो : twitter
'द कपिल शर्मा शो' में कई सेलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते हैं। जिनमें कई अभिनेत्रियां भी होती हैं और कपिल यहां इन अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट भी करते हैं। लेकिन कपिल शर्मा की जब से शादी हुई है उनका फ्लर्ट करना थोड़ा कम हो गया है। जिसकी वजह से अजय ने उनकी टांग खिंचाई। अजय देवगन ने कपिल की टांग खिंचाई करते हुए उनसे पूछा, 'लोग नेट पर लिखते हैं कि हमें कपिल की फ्लर्टिंग बहुत पसंद है'।
इतना कहकर अजय, कपिल की ओर देखते हैं। फिर कपिल कहते हैं, 'हां लोग मेरी फ्लर्टिंग को बहुत मिस करते हैं।' कपिल की बात सुनकर अजय कहते हैं, 'और तुम्हारी वाइफ?' अजय कीये बात सुनकर कपिल की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और कुछ देर रुकने के बाद बोलते हैं, 'आपका मतलब है कि टॉपिक चेंज कर देना चाहिए?' कपिल की बाद को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अभिषेक और अजय यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बिग बुल' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म में मुख्य किरदार में अभिषेक बच्चन हैं। वहीं अजय देवगन फिल्म के प्रड्यूसर हैं। ये फिल्म हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित है। फिल्म में अभिषेक हर्षद मेहता के किरदार में ही नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।