फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma and Virat Kohli Baby Girl: अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

Tue, 12 Jan 2021 02:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 12 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma News they welcome a baby girl Hardik Pandya Rakul Preet Lead Wishes
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : फाइल

Virat Kohli and Anushka Sharma Welcome A Baby Girl Latest News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर लक्ष्मी के कदम पड़े हैं। अनुष्का ने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कोहली ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सोमवार की दोपहर वो पिता बन गए। इस खबर के सामने आते ही शुभकामनाओं का दौर जारी है। बड़े-बड़े सेलेब्स कोहली और अनुष्का बधाई दे रहे हैं। 

Virat Kohli and Anushka sharma News they welcome a baby girl Hardik Pandya Rakul Preet Lead Wishes
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।'

Virat Kohli and Anushka sharma News they welcome a baby girl Hardik Pandya Rakul Preet Lead Wishes
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने अनुष्का और विराट को बधाई देते हुए लिखा- बधाई हो। इसके साथ ही उन्होंने हर्ट का इमोज भी पोस्ट किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma News they welcome a baby girl Hardik Pandya Rakul Preet Lead Wishes
साइना नेहवाल - फोटो : pti

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विराट और अनुष्का को  इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'आप दोनों को मुबारक हो।'
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma News they welcome a baby girl Hardik Pandya Rakul Preet Lead Wishes
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की पोस्ट पर शुभकामना संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई विराट।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed