हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण के साथ रविवार को ही फिल्म ‘फाइटर’ बनाने का एलान करने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उस बच्चे को भी उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है, जिसे वह बेसहारा समझकर अपने घर ले आए थे। 9 दिसंबर 2020 को ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ ने एक समाचार प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया था कि कैसे ये बच्चा सिद्धार्थ आनंद तक पहुंचा।
मां के पास वापस पहुंचा फिल्म डायरेक्टर के पास रह रहा बच्चा, अमर उजाला डॉट कॉम ने प्रकाशित की थी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2019 में मुंबई पुलिस को बोरीवली रेलवे स्टेशन पर दिमागी रूप से बीमार एक महिला अपने बच्चे को अपना दूध पिलाते हुए मिली। पुलिस ने जब बच्चे की गहराई से छानबीन की तो बच्चे के शरीर पर चोटों के तमाम निशान नजर आए। पुलिस ने बच्चे को लेकर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया और दिमागी रूप से बीमार महिला को कर्जत के श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। मां का इलाज चल ही रहा था, इस बीच बाल कल्याण समिति ने फैमिली सर्विस सेंटर की मदद से उस बच्चे को अनाथ मानते हुए एक अनाथ आश्रम भेज दिया, जहां पहुंचे सिद्धार्थ आनंद ने उसे गोद ले लिया।
फिर कुछ महीनों के बाद रिहैब ने फैमिली सर्विस सेंटर को उस महिला के ठीक होने का प्रमाण दे दिया तो मां ने अपना बच्चा वापस मांगना शुरू किया। इस बारे में पुलिस से लेकर कोर्ट कचहरी तक की नौबत आई तो बाल कल्याण समिति ने बच्चे और उस औरत के डीएनए टेस्ट करवाने की भी बात कही जो पूरा हो गया तो मामला और संगीन हो गया। महिला और बच्चे का डीएनए टेस्ट जेजे अस्पताल में करवाया गया जहां ये साबित हो गया है कि वह बच्चा उस औरत का ही है।
सिद्धार्थ आनंद इतने दिन तक उस बच्चे के रहने के साथ बार बार भावुक होते रहे और कोशिश करते रहे कि किसी तरह ये बच्चा उनके पास ही रहे ताकि उसकी परवरिश अच्छे से हो सके। जानकारी के मुताबिक इस खबर के प्रकाशित होने के बाद ये मामला यूनीसेफ तक पहुंचा और यूनीसेफ के कुछ प्रतिनिधियों ने स्थानीय संस्थाओं से बात करके इस बारे में उन्हें सही सलाह दी और महाराष्ट्र सरकार के संबंधित विभाग से भी बातचीत की।
इसके बाद इस बारे में सिद्धार्थ आनंद के साथ भी लंबा सलाह मशविरा किया गया। सिद्धार्थ का यही कहना था कि बच्चे के भविष्य के लिए वह उसे अपने पास रखना चाहते हैं। उनका रणवीर नामक पहले से एक बेटा है।
पढ़ें: Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन का एविक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाए अली गोनी, आया अस्थमा अटैक