{"_id":"5ac19bad4f1c1bf0618b4ef4","slug":"ajay-devgn-bithday-special-these-5-roles-made-him-bollywood-singham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: इन 5 किरदारों ने इस एक्टर को बना दिया बॉलीवुड का 'सिंघम', कोई नहीं है टक्कर में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: इन 5 किरदारों ने इस एक्टर को बना दिया बॉलीवुड का 'सिंघम', कोई नहीं है टक्कर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्त एक्शन और दमदार एक्टिंग के धनी अजय देवगन का बॉलीवुड में कद काफी ऊंचा है। 27 साल के फिल्मी सफर में अजय देवगन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। इस एक्टर को अपनी बात जाहिर करने के लिए डायलॉग कम ही इस्तेमाल करने पड़ते हैं क्योंकि उनकी आंखें सब कुछ कह देती है। अजय की हर फिल्म के रोल इतने दमदार होते है कि लोग आज भी उनके किरदारों को याद करते है। तो चलिए आज इस सुपरस्टार के 49वें बर्थडे पर उनके 5 किरदारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने इन्हें बॉलीवुड का 'सिंघम' बना दिया।
Ajay Devgn
रेड
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 94 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही यह आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने वाला है। 'रेड' में अजय देवगन ने एक ऐसे ईमानदार इनकम टैक्स अफसर का रोल निभाया है जो लोगों के सीधे दिल में उतर गया। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई रेड पर आधारित है।

सिंघम
'सिंघम' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय ने बाजीराव सिंघम का रोल निभाया था। जबरदस्त एक्शन और डायलॉग से भरपूर इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड में उनके जैसा कोई और सिंघम नहीं है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ 150 करोड़ की कमाई की थी।

गंगाजल
फिल्मों में अजय देवगन ने रोमांटिक हीरो के अलावा, कॉमेडी और गंभीर किरदारो में भी हाथ आजमाया। दमदार एक्टिंग करके अजय ने साबित कर दिया कि वह हर तरह की कैटेगरी में फिट होते है फिर चाहे वो कोई भी रोल क्यों न हो। साल 2003 में आई 'गंगाजल' में अजय ने इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। इस रोल को लोग आज भी याद करते है।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
साल 2002 में सरदार भगत सिंह पर आधारित कई फिल्में रिलीज हुई थी लेकिन सिर्फ अजय के निभाए इस रोल को ही लोगों ने पसंद किया। इस फिल्म में अजय ने बेहद कम डायलॉग का इस्तेमाल किया था।