ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, यूजर्स बोले- 'ये क्या ड्रेस है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यासा की यह तस्वीर एयरपोर्ट की है। इस तस्वीर में न्यासा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है जो एक नजर देखने में आपको हुडी लग सकती है। यह ड्रेस काफी छोटी है जिसकी वजह से न्यासा यूजर्स के निशाने पर आ गईं। न्यासा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा - 'ओ तेरी..ये पैंट पहनना भूल गई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'इसे क्या हुआ ये क्या ड्रेस पहन रखी है।'
एक और यूजर ने लिखा - 'मम्मी पापा तो अमीर हैं फिर भी..प्लीज इसे पैंट दे दो।' इस तरह के कई कमेंट्स करके न्यासा को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। न्याया महज 15 साल की है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने न्यासा की तारीफ करते हुए कहा था - 'वह बहुत समझदार है। ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।'
नए साल पर अजय ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था - 'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है, हैप्पी न्यू ईयर 2019, सबकी बेटियां खुद के लिए अनमोल होती हैं।'
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
जिस तरह से अजय और काजोल न्यासा की तस्वीर शेयर कर रहे हैं इससे माना जा रहा है कि दोनों ही बेटी को बड़े परदे पर बहुत जल्द उतारने की तैयारी में हैं। अजय देवगन का एक बेटा भी है जिसका नाम युग है। अजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था।