{"_id":"6273e4c39971993d9e1f9ed5","slug":"ajay-devgn-denies-conflict-between-him-and-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay-Shahrukh: शाहरुख खान के साथ लड़ाई की खबरों को अजय देवगन ने बताया अफवाह, कहा- हमारे बीच...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay-Shahrukh: शाहरुख खान के साथ लड़ाई की खबरों को अजय देवगन ने बताया अफवाह, कहा- हमारे बीच...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 05 May 2022 08:23 PM IST
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको लेकर अभिनेता चर्चा में हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। अजय ने बॉलीवुड में 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं शाहरुख खान 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में आए थे। इसके अलावा आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान ने भी उसी समय इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब से ये सभी सुपरस्टार की कैटेगरी में गिने जाते हैं। साल 2012 में जब अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख खान की 'जब तक है जान' एकसाथ टकराई थी तब से दोनों से संबंध कुछ अच्छे नहीं हैं। हाल ही में अजय देवगन ने इस बारे में खुलकर बात की।
Trending Videos
2 of 4
शाहरुख खान और अजय देवगन
अजय देवगन ने बताया कि 90 के दशक में उनके साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले सभी अभिनेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा मीडिया में शाहरुख खान और मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा है, वह सब गलत है। अजय देवगन ने कहा कि वह लोग आपस में फोन पर भी बात करते हैं और उनके बीच सबकुछ ठीक है। हम में से जब भी किसी को कोई भी समस्या होती है तो दूसरा उसके साथ खड़ा हो जाता है। हम एक दूसरे पर भरोसा और विश्वास करते हैं। इसलिए उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अजय देवगन और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने फैंस पर भी लड़ाई और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया, जो कौन सा अभिनेता ज्यादा बेहतर है इस बात पर बहस करना पसंद करते हैं। अजय देवगन ने कहा- कभी-कभी ऐसा होता है कि वह भी खबर बन जाते हैं। जब भी कभी सोशल मीडिया पर फैंस आपस में लड़ने लगते हैं तो ऐसा लगता है कि दो अभिनेता आपस में लड़ रहे हैं और ये बातें बाहर फैलने लगती हैं। उन्होंने कहा- मैं सभी फैंस को बताना चाहता हूं कि हम सब एक हैं और वह कृपया लड़ाई न करें।
4 of 4
अजय देवगन और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अजय देवगन और शाहरुख खान ने फिल्मों में एकसाथ काम नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 29 अप्रैल को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इसके अलावा वह दृश्यम 2, थैंक गॉड, मैदान में नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो आजकल वह अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।