फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय का कप तक नहीं उठा पा रहे हैं अजय देवगन, इस हालत के बावजूद जज्बा गजब का

Mon, 30 Apr 2018 02:32 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn diagnosed with Tennis elbow busy shooting for Total Dhamaal
Ajay Devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों लव रंजन की फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के सिंघम इन दिनों बीमार है और उसी हालत में लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा कि इन दिनों अजय कोहनी में दर्द की परेशानी से पीड़ित हैं।
Ajay Devgn diagnosed with Tennis elbow busy shooting for Total Dhamaal
ajay devgn
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक अजय टेनिस एल्बो की परेशानी से ग्रसित हैं। उनके हाथ में इस समय इतना दर्द है कि वह अपने आप एक कप भी नहीं उठा पा रहे हैं। इस दर्द के वाबजूद वह लगातार शूटिंग कर रहे हैं। इस वक्त उनके लिए शूटिंग से ब्रेक लेना इसलिए मुनासिब नहीं हो पा रहा है क्योंकि प्रोड्यूसर्स ने बाकी एक्टर्स के साथ भी शूट की डेट फिक्स कर रखी है। 
Ajay Devgn diagnosed with Tennis elbow busy shooting for Total Dhamaal
ajay devgn
ऐसे में अगर अजय इस शेड्यूल को पूरा नहीं करते तो बाकी एक्टर्स जिमी शेरगिल, रकुल और तब्बू के साथ डेट को लेकर दिक्कत हो सकती थी जिस वजह से अजय ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। सूत्रों की मानें तो मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान अजय को हाथ में इतना दर्द हो रहा था कि उनके सह कलाकार अनिल कपूर ने उन्हें जर्मनी जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn diagnosed with Tennis elbow busy shooting for Total Dhamaal
Ajay Devgn
'टोटल धमाल' कॉमेडी फिल्म है जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। यह साल 2011 में आई फिल्म 'डबल धमाल' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी लीड रोल में है। यह फिल्म इस साल 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Ajay Devgn diagnosed with Tennis elbow busy shooting for Total Dhamaal
Ajay Devgn
इससे पहले अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने ताबड़तोड़ कमाई करके तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ था जो कि यह कम ही दिनों में निकालने में कामयाब हो गई थी। इस फिल्म में 98 करोड़ के करीब कमाई की थी। इसमें अजय देवगन के अलावा इलियाना लीड रोल में थीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed