फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टरों के साथ बुरा बर्ताव करने वालों पर भड़के अजय देवगन, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

Sun, 12 Apr 2020 12:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 12 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn disgusted and angry to read reports of educated persons attacking doctors
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दिन रात लगे हुए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग डॉक्टरों और नर्सों के साथ बुरा बर्ताव करते दिखे। इन वीडियो को देखकर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) गुस्से में आ गए हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर ऐसे लोगों की क्लास लगा दी। 

Ajay Devgn disgusted and angry to read reports of educated persons attacking doctors
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन ने ट्वीट किया- 'घृणित और गुस्सा महसूस कर रहा हूं। ऐसी रिपोर्ट पढ़कर जिसमें पढ़े-लिखे लोग आधारहीन अनुमानों पर अपने पड़ोस में रहने वाली डॉक्टरों के साथ इस तरह का बुरा बर्ताव कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी होते हैं।'
 

Ajay Devgn disgusted and angry to read reports of educated persons attacking doctors
Ajay Devgn - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय के इस ट्वीट पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'पढ़े-लिखे...नहीं, इन लोगों ने बस कुछ किताबें पढ़ ली हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'इन लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए।' आपको बता दें, देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। तीन दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर रही है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn disgusted and angry to read reports of educated persons attacking doctors
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 909 मामले सामने आए हैं और 34 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देशभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8356 हो गई है।

 

विज्ञापन
Ajay Devgn disgusted and angry to read reports of educated persons attacking doctors
आईसीएमआर के ताजा अध्ययन के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों में 83 फीसदी पुरुष हैं। - फोटो : PTI

इसमें 7367 सक्रिय हैं, 716 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक देश से बाहर चला गया है, जबकि 273 लोगों की मौत हुई है। वहीं, चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आज राजस्थान में 51, गुजरात में 25 और मुंबई के धारावी में 15 नए मामले सामने आए हैं।

सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, हेल्थ वर्कर्स के लिए होटल खोलने के बाद रोजाना खिला रहे इतने लोगों को खाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed