सब्सक्राइब करें

इस खास अंदाज में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएंगी अजय देवगन की हीरोइन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn film bhuj the pride of india actress Ihana Dhillon share her republic day plan
Ihana Dhillon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली अभिनेत्री इहाना ढिल्लों बच्चों के साथ 71वां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने वाली हैं। वह इस खास दिन को और खास बनाने के लिए वह पंजाब के फरीदकोट में कुछ बच्चों के साथ वक्त गुजारेंगी।

Ajay Devgn film bhuj the pride of india actress Ihana Dhillon share her republic day plan
Ihana Dhillon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बारे में बात करते हुए इहाना ने कहा, 'यह मेरी अच्छी किस्मत है कि मैं इन इलाकों के बच्चों से मिल पा रही हूं। फरीदकोट सुंदर और हरियाली से भरपूर एक छोटा शहर है। मैं इस मौके के लिए काफी उत्साहित हूं। भविष्य में भी मैं इस तरह के और भी मौकों का इंतजार कर रही हूं। मैं गणतंत्र दिवस और हमसे इसके जुड़ाव के बारे में कुछ कहानियां साझा करूंगी। मुझे विश्वास है कि बच्चे भी मुझसे बहुत सारी जानकारियां साझा करेंगे। बच्चे उत्साह से भरपूर होते हैं और मुझे उनके साथ वक्त का पता ही नहीं चलता है। यह मुझे अपने बचपन की यादों में जाने में मददगार साबित होगा।'

Ajay Devgn film bhuj the pride of india actress Ihana Dhillon share her republic day plan
Ihana Dhillon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि इहाना ने 'हेट स्टोरी 4' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था। वह पंजाबी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों जैसे 'डैडी कूल मुंडे फूल' 'टाइगर', 'ठग लाइफ', 'नास्तिक' में काम किया है। वहीं फिल्म 'भुज' की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn film bhuj the pride of india actress Ihana Dhillon share her republic day plan
Ihana Dhillon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जानकारी के अनुसार इस फिल्म में इहाना एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर इहाना पहले ही अपनी खुशी साझा कर चुकी हैं। उनके अनुसार, 'यह एक शानदार पटकथा है। फिल्म में एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाना मेरे लिए पूरी तरह से नया है। यह चुनौतीपूर्ण किरदार है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

पद्म पुरस्कार 2020: कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्म श्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed