अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'रेड' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आस-पास कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना होना 'रेड' के लिए फायदेमंद रहा। इसी के साथ एक बार फिर अजय देवगन ने ईमानदार अफसर वाले रोल से बॉलीवुड पर अपनी धाक जमाई।
बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन से 'रेड' मार रहे अजय देवगन, पहले वीकेंड पर ही की छप्परफाड़ कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार, 'रेड' ने रविवार को 17.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ वीकेंड तक फिल्म ने 41.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
बता दें कि पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 10.04 करोड़ रुपए था। वहीं दूसरे दिन 13.86 करोड़ रुपए कमाए थे। 'रेड' साल 2018 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर पद्मावत का जलवा बरकरार है।
. @ajaydevgn - @Ileana_Official 's #Raid takes the 2nd Biggest Opening for a #Bollywood movie in 2018 after #Padmaavat 👍
Fri - ₹ 10.04 cr.
Sat - ₹ 13.86 cr.
Sun - ₹ 17.35 cr.
Total - ₹ 41.25 cr.
'पद्मावत' ने पहले ही दिन 24 करोड़ रुपए कमा लिए थे। 'रेड' की बात करें तो यह एक पीरियड क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए है। भारत में यह फिल्म 3400 स्क्रीन्स और विदेश में 369 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बिके हैं। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है।