{"_id":"65ae4cf31b68921e910b54fa","slug":"ajay-devgn-five-films-to-release-this-year-singham-again-shaitaan-maidan-raid-2-auron-mein-khan-dum-tha-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: 2024 को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी में अजय देवगन, रिलीज होंगी ये शानदार पांच फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: 2024 को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी में अजय देवगन, रिलीज होंगी ये शानदार पांच फिल्में
अजय देवगन 2024 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इस साल उनकी पांच फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। पिछले साल उनकी केवल एक फिल्म 'भोला' रिलीज हुई थी। लेकिन उनकी इस साल केवल 50 दिनों के भीतर ही तीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
अजय की इस साल की पहली फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित शैतान होगी। इसमें उनके साथ ज्योतिका और आर माधवन भी नजर आनेे वाले हैं। इसे आठ मार्च को इसे रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मैदान आएगी, जिसका निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। अप्रैल माह में उनकी फिल्म औरों में कहां दम था की रिलीज डेट तय की गई है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अजय ने सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। "मैदान" अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ईद पर दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका एलान किया गया था। वहीं, उनकी फिल्म सिंघम अगेन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह रोहित शेट्टी की एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार कलाकार भी शामिल हैं। सिंघम के बाद अजय सुपरहिट फिल्म रेड के सीक्वल में भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। इस तरह अजय इस साल कुल पांच फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एक साल में उनकी इतनी सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इससे पहले 1993 और 2006 में उनकी आठ फिल्में आई थीं। वहीं, 2003 में उनकी सात फिल्में रिलीज हुई थीं।
Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।