फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। स्टार्स एक्टिंग, डांसिंग से फैंस को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं, इन सितारों की आवाज की भी दुनिया दीवानी है। इन सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में तो अपनी आवाज का जादू चलाया ही है। साथ ही हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरोज को भी अपनी आवाज देकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन जैसे सितारे शामिल हैं, जिन्होंने हॉलीवुड के कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Celebs: हॉलीवुड के सुपरहीरो को आवाज देकर दम दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में कई स्टार्स के नाम शामिल
हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरोज को भी अपनी आवाज देकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन जैसे सितारे शामिल हैं, जिन्होंने हॉलीवुड के कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। शाहरुख ने वर्ष 2004 की एनिमेटेड फिल्म 'द इंक्रेडिबल्स' में मिस्टर इंक्रेडिबल को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा किंग खान ने हाल ही में 'द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में मुफासा के किरदार के लिए डब किया था। इतना ही नहीं इसी फिल्म में सिम्बा के किरदार को शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने अपनी आवाज दी।यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे निरहुआ-आम्रपाली, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का लिया आशीर्वाद
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की आवाज की दुनिया दीवानी है। अभिनेता ने फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वाल्यूम 3' के हिंदी वर्जन में ग्रूट को अपनी आवाज दी। सलमान खान की आवाज के कारण इसे हिंदी वर्जन में काफी पसंद किया गया और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया।
वरुण धवन
बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने डिज्नी की 2016 की सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में क्रिस इवांस के कैप्टन अमेरिका के लिए अपनी आवाज दी। एंथोनी और जो रूसो के जरिए निर्देशित यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।
यह भी पढ़ें: Salman Khan as Ram: सलमान खान की फिल्म ‘राम’ इस वजह से आधी बनकर हुई बंद, पूजा भट्ट व सोहैल खान का ‘लव’ कनेक्शन
टाइगर श्रॉफ
एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन, डांसिग और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। अभिनेता भी हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरोज को अपनी आवाज देकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। अभिनेता ने मार्वल की 'स्पाइडरमैन: होमकमिंग' में मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड के लिए डबिंग की थी। जॉन वॉट्स के निर्देशन में बनी इस मूवी ने भारत में 59.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।