बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपये के दो अलग अलग ट्रांजैक्शन में पांच ऑफिस प्रॉपर्टीज की खरीदी हैं। अभिनेता की अपनी खुद की प्रोडक्शन और वितरण कंपनी 'अजय देवगन एफफिल्म्स' (एडीएफ) है, जिसे 2000 में स्थापित किया गया था। डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के अनुसार 13,293 स्क्वायर फीट के कुल एरिया वाली ऑफिस यूनिट्स वीरा देसाई रोड के साथ सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा के भीतर स्थित हैं। अभिनेता ने संपत्तियों के लिए 45.09 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
Ajay Devgn: अजय देवगन ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदीं पांच प्रॉपर्टी, अभिनेता ने किया इतने करोड़ का निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएफ के अलावा अजय की एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी NY VFXWAALA भी है, जिसका नाम उनके और काजोल के बच्चों नीसा देवगन और युग देवगन के नाम पर रखा गया है। यह 'प्रेम रतन धन पायो', 'तमाशा', 'बाजीराव मस्तानी', 'मेर्सल', 'दिलवाले', 'फोर्स 2' और 'सिंबा' जैसी कुछ फिल्मों के निर्माण में शामिल है। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि अभिनेता का नया निवेश किसी भी कंपनी के लिए उनकी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा है या नहीं।
Ekta Kapoor: मोहनलाल के साथ काम करने को उत्साहित हैं एकता कपूर, पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' पर दिया बड़ा अपडेट
16वीं मंजिल पर स्थित तीन यूनिट्स की कीमत 30.35 करोड़ रुपये है और इस पर भुगतान की गई स्टांप ड्यूटी 1.82 करोड़ रुपये थी। यूनिट्स का बिल्ड-अप एरिया 8,405 स्क्वायर फीट है। अजय देवगन ने 4,893 वर्ग फीट बिल्ड-अप एरिया में फैली इमारत की 17वीं मंजिल पर 14.74 करोड़ रुपये में दो ऑफिस यूनिट्स भी खरीदीं, जिस पर 88.44 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था।
Marathi Directors: इन 10 निर्देशकों ने बॉलीवुड को अपने सिनेमा से चौंकाया, अब निगाहें ‘मैं अटल हूं’ पर
यह वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स का एक हिस्सा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों संपत्तियों को 19 अप्रैल, 2023 को विशाल (अजय) वीरेंद्र देवगन के नाम पर पंजीकृत किया गया था। 2021 में देवगन ने मुंबई के जुहू में 474.4 वर्ग मीटर में फैला बंगला 47.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके लिए उन्होंने 18.75 करोड़ रुपये का लोन लिया। यह संपत्ति कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का हिस्सा है, जिसने इसे संयुक्त रूप से वीणा वीरेंद्र देवगन और देवगन को ट्रांसफर कर दिया।
Suniel Shetty: 'सेलिब्रिटी विज्ञापन' कंपनियों के लिए कितना फायदेमंद? सुनील ने दिए स्टार्टअप शुरू करने के टिप्स
वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भोला' में देखा गया था, जिसमें तब्बू और दीपक डोबरियाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। वह जल्द ही 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।
Mr And Mrs Mahi: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' इंतजार अभी बाकी, जानें कब रिलीज होगी जान्हवी-राजकुमार की फिल्म