बड़े परदे पर जिन कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग के लोग कायल रहे हैं, उनमें से अभिनेत्रियों में काजोल का नाम हमेशा ही सबसे ऊपर रहा है। काजोल और अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग 'इश्क' में ही सबसे पहले देखने को मिली थी और निर्देशक इंद्र कुमार ने ही सबसे पहले अजय देवगन से बड़े परदे पर कॉमेडी करवाई हालांकि उन दिनों उनकी इमेज एक एक्शन स्टार की थी। अब एक बार फिर से काजोल और अजय देवगन बड़े परदे पर एक साथ मिलकर कॉमेडी से नया 'इश्क' करने की तैयारी में हैं।
काजोल और अजय देवगन फिर दिखाएंगे इश्क की कॉमेडी, ये है दोनों की नई फिल्म की पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल और अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म 'यू मी और हम' के पूरे नौ साल बाद फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की गिनती की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट है। दोनों के बीच के रिश्तों की अक्सर मिसाल भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें:- अजय देवगन के बाद बहन तनीषा ने भी किया काजोल को ट्रोल, फिर एक्ट्रेस ने ये दिया जवाब
खास बात ये है कि काजोल ही घर पर बॉस होती हैं और अजय देवगन उनकी फरमाइश कभी टालते भी नहीं हैं। काजोल की अपने पति से नई फरमाइश इसी कॉमेडी फिल्म की है। पता ये चला है कि पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन पर काजोल अजय से मिलने हैदराबाद पहुंचीं, जहां अजय अपनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इन्डिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां दोनों ने एक कहानी पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें:- 'बोल बच्चन' के बाद अब इस फिल्म में साथ नजर आएंगे अजय देवगन और अभिषेक बच्चन
कहानी एक ऐसे जोड़े की है जिनके इश्क में कॉमेडी भी शामिल है। अपनी पत्नी से यह कहानी सुनने के बाद अजय देवगन काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपनी टीम को इस पर काम शुरू करने को भी कह दिया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग भी अगले साल की गर्मियों में शुरू करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें:- कपड़े नहीं अब इस वजह से ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी नीसा, यूजर्स बोले- 'डर रही है या डरा रही है'
अजय देवगन इस फिल्म को लेकर इतना रोमांचित हैं कि उन्होंने अपनी कंपनी को इसके टाइटल भी पंजीकृत करने को कह दिया है। फिल्म के जिन संभावित शीर्षकों का अजय ने पंजीकरण करवाया है उनके नाम हैं, रोमांस और क्या, धोखा अराउंड द कॉरनर और धोखा।