सब्सक्राइब करें

Runway 34 Teaser out Tomorrow: पायलट बन आसमान की ऊंचाइयों पर छाने को तैयार हैं अजय देवगन, कल रिलीज होगा 'रनवे 34' का टीजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn much awaited film Runway 34 teaser all set to release
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म सत्याग्रह के बाद एक बार फिर से फिल्म 'रनवे 34' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स पहले ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख और मोशन पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसमें अजय देवगन और अमिताभ बच्चन दोनों ही दमदार रोल में नजर आए थे और अब निर्माताओं ने रनवे 34 का टीजर भी रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है, कल इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अजय देवगन पायलट के रोल में हैं।

Trending Videos
Ajay Devgn much awaited film Runway 34 teaser all set to release
runway 34 - फोटो : insta

अजय देवगन ने खुद किया है 'रनवे 34' का निर्देशन
अपनी इस  रोमांचकारी एज-ऑफ-द-सीट ड्रामा का निर्देशन खुद सुपरस्टार, अजय देवगन ने किया है और इसी के साथ वह मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा अमिताभ, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी, आकांक्षा सिंह, प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn much awaited film Runway 34 teaser all set to release
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
अजय देवगन एफफिल्म्स द्वारा निर्मित, रनवे 34 को कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, तरलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनुजिया द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। उनकी फिल्म 'रनवे 34' को 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Ajay Devgn much awaited film Runway 34 teaser all set to release
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

सच्ची घटनाओं पर आधारित है 'रनवे 34'
अगर बात रनवे 34 की कहानी की करें तो बताया जा रहा है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को कथित तौर पर 2015 की एक वास्तविक घटना के इर्द-गिर्द फिल्माया गया है। फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया था, उसमें लिखा नजर आ रहा है, 'सच्चाई जमीन से 35,000 फीट ऊपर छिपी है'। फिल्म रनवे 34 एक मिस्ट्री ड्रामा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed