बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन का गंभीर रूप फिल्म में सबने देखा है। लेकिन सेट पर वह अपने को-एक्टर्स के साथ कितनी और कैसी मौज-मस्ती करते हैं इसका खुलासा तब हुआ जब एक एक्ट्रेस ने उनकी हरकतों की पोल खोली।
अजय देवगन ने एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा 'बेहूदा मजाक', रोक ना पाई आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा ने एक शो के दौरान कहा कि पटियाला में फिल्म के सेट पर अजय देवगन ने उनके साथ एक 'बेहूदा मजाक' किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'फिल्म क्रू के साथ जब हम डिनर कर रहे थे तो अजय सर मेरे पास एक कटोरी में गाजर का हलवा भरकर लाए। वह मुझसे बार-बार हलवा चखने की गुजारिश करते रहे। मुझे यह पसंद नहीं फिर भी मैंने एक चम्मच हलवा खा लिया। जब तक मुझे सच्चाई पता चलती तब तक बहुत देर हो चुकी थी...'
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि अजय देवगन ने उन्हें जो गाजर का हलवा खिलाया वह असल में लाल मिर्च का पेस्ट था। एक्ट्रेस ने कहा, 'हलवा खाते ही मेरी आंखों से पानी गिरने लगा।' बता दें कि अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और 'एक्शन जैकसन' में साथ काम किया है।
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग योद्धा’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी की सेना के सैन्य नेता सूबेदार तानाजी मालूसरे का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा वह एक रोमांटिक फिल्म भी करेंगे। वहीं उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वेल की भी चर्चा है।
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड' धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की दिशा में बड़ रही है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड' दूसरे हफ्ते में चल रही है। भारत में फिल्म की पूरी कमाई 90 करोड़ 11 लाख रुपए हो गई है।
#Raid biz at a glance...
Week 1: ₹ 63.05 cr
Week 2: ₹ 27.06 cr
Total: ₹ 90.11 cr
India biz.