फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से लड़ने के लिए अजय देवगन ने की भारतीयों से यह गुजारिश, बनाया ये गीत

Sat, 25 Apr 2020 02:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Apr 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Release latest song based on the ongoing coronavirus crisis titled Thahar Ja
अजय देवगन - फोटो : ADF

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में तमाम कोशिशें की जा रही हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक सभी सितारें फैंस को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के गाने प्यार करोना के बाद अब अजय देवगन (Ajay Devgn) का कोरोना स्पेशल सॉन्ग 'ठहर जा' रिलीज हो गया है। यह गीत लॉकडाउन के इस दौर में लोगों को अपने परिवार के साथ घरों में ही रहने के लिए प्रेरित करता है।

Ajay Devgn Release latest song based on the ongoing coronavirus crisis titled Thahar Ja
अजय देवगन - फोटो : ADF

गाने को घर पर ही फिल्माया गया है। शुरू से आखिरी तक गाने के बोल बेहद इमोशनल करने वाले हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च से ही पूरे भारत में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके बावजूद लोग अपने घरों से निकलना बंद नहीं कर रहे हैं। नतीजतन हर रोज भारत में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Ajay Devgn Release latest song based on the ongoing coronavirus crisis titled Thahar Ja
अजय देवगन - फोटो : ADF

अजय देवगन इस नए गीत के जरिए भारत के लोगों से कुछ दिनों के लिए अपने परिवार के साथ घरों में ही रहने की गुजारिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस वैश्विक महामारी को हम एक साथ मिलकर ही मात दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Release latest song based on the ongoing coronavirus crisis titled Thahar Ja
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, राजकुमार राव, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर जैसे कई हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ मिलकर एक गीत 'मुस्कुराएगा इंडिया' बनाया था। वहीं पिछली सही के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, रजनीकांत, चिरंजीवी, ममूटी, प्रियंका चोपड़ा आदि के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। इन वीडियोज का उद्देश्य भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को घरों में रुकने के लिए प्रेरित करना था।

विज्ञापन
Ajay Devgn Release latest song based on the ongoing coronavirus crisis titled Thahar Ja
अजय देवगन - फोटो : Social Media

छोटे पर्दे के स्तर पर यही कोशिश एकता कपूर ने भी टीवी कलाकारों के साथ मिलकर की है। अजय देवगन के निर्माण में बने इस गीत को मेहुल व्यास में गाया और संगीत भी दिया है। जबकि, यह गाना लिखा अनिल वर्मा ने हैं। यह गाना अजय देवगन के यूट्यूब चैनल अजय देवगन फिल्म्स पर रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed