फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgan: दृश्यम 2 को लेकर अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म

Sat, 23 Apr 2022 12:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 23 Apr 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn reveals drishyam 2 release date before runway 34 movie
अजय देवगन दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन एक पायलेट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई देंगे। रनवे 34 के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने उनकी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर बड़ा हिंट दिया है। अजय देवगन ने कहा कि उनकी फिल्म इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका ये हिंट फैंस के लिए राहत भरी खबर हो सकती है।

ajay devgn reveals drishyam 2 release date before runway 34 movie
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रनवे 34 के प्रमोशन के दौरान जब अजय देवगन से सवाल किया गया कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी। तब अभिनेता ने कहा कि इस साल के अंत तक फिल्म को रिलीज करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ बदलाव किया गया है। उनसे ये भी सवाल किया गया कि क्या बॉलीवुड वाले साउथ की फिल्मों की सफलता से डरते हैं। इसपर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक बनी बनाई धारणा है, ऐसा कुछ नहीं है।

ajay devgn reveals drishyam 2 release date before runway 34 movie
दृश्यम - फोटो : फिल्म

अजय देवगन ने कहा कि कुछ दिन पहले हॉलीवुड की फिल्मों को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा था। उन्होंने कहा लेकिन बॉलीवुड ने हमेशा बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है और आगे भी करता रहेगा। उनका कहना है कि सभी फिल्मों को भारत की फिल्मों की तरह देखना चाहिए और साउथ या बॉलीवुड की तुलना बंद कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn reveals drishyam 2 release date before runway 34 movie
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम

रनवे 34 सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। रनवे 34 में अजय देवगन पायलट विक्रांत खन्ना, रकुल प्रीत सिंह को-पायलट तान्या और अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म रोमांच और रहस्य से भरपूर है। बता दें कि काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है, जो धमाल मचा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed