फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय-रोहित के 'गोलमाल 5' से ऋषि कपूर की सलाह तक, पढ़ें पांच खबरें

Sat, 30 Nov 2019 03:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 30 Nov 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Rohit Shetty Golmaal 5 to Rishi Kapoor statement 5 Bollywood news
Rohit, Ajay Devgn and Rishi Kapoor - फोटो : file photo

रोहित शेट्टी अजय देवगन संग बनाएंगे 'गोलमाल 5'


रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' सीरीज सुपरहिट है। अब तक इस सीरीज की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। बॉलीवुड मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन के साथ रोहित 'गोलमाल' की अगली सीरीज 'गोलमाल पांच' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। 'गोलमाल 4' फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी थी। 

Ajay Devgn Rohit Shetty Golmaal 5 to Rishi Kapoor statement 5 Bollywood news
Commando 3 - फोटो : amar ujala, mumbai

विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' का पहले दिन का कलेक्शन
विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 3' इस शुक्रवार रिलीज हुई थी। यह फिल्म देशभक्ति और एक्शन पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन महज 10% का कलेक्शन किया। इस फिल्म में विद्युत के अलावा अदा शर्मा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। 

Ajay Devgn Rohit Shetty Golmaal 5 to Rishi Kapoor statement 5 Bollywood news
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

नए कलाकारों को ऋषि कपूर की सलाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऋषि ने हाल ही में नए कलाकारों को खास सलाह दी है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ऋषि ने कहा- 'आजकल के नए कलाकारों की रुचि अपनी बॉडी बनाने और खुद को संवारने पर ज्यादा है। भावात्मक अभ्यासों पर नहीं। जो कि एक कलाकार के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए शरीर ही नहीं दिमाग भी चलाएं। अगर आपके पास अभिनय और कौशल है तो आप निश्चित ही अभिनेता बनेंगे। अगर यह आपके पास नहीं है तो हटा दिए जाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Rohit Shetty Golmaal 5 to Rishi Kapoor statement 5 Bollywood news
Mardaani 2 - फोटो : social media

रानी मुखर्जी का निजी जिंदगी पर खुलासा 
रानी मुखर्जी इन दिनों 'मर्दानी' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रानी 'प्रो म्यूजिक काउंटडाउन' इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान रानी ने निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। रानी ने कहा- 'करियर के शुरुआती दिनों में मैंने मुंबई में हुए दंगों को गंभीर रूप से नहीं लिया और मां से झूठ बोलकर कोलाबा चली गई। यह मामला इतना बढ़ गया और मेरे झूठ का भी बुरा परिणाम निकला। पांच दिन तक मैं घर नहीं गई थी जो मेरे लिए काफी कठिन समय था'। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Rohit Shetty Golmaal 5 to Rishi Kapoor statement 5 Bollywood news
aryan khan, ananya panday - फोटो : social media

अनन्या ने बताया क्या है आर्यन खान की प्रतिभा 
सुहाना खान और अनन्या पांडे बहुत अच्छे दोस्त हैं। अक्सर यह दोनों कहीं ना कहीं स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अनन्या ने सुहाना के भाई आर्यन की प्रतिभाओं के बारे में बताया। आर्यन के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा- 'वह बहुत अच्छे लेखक हैं और काफी मजाकिया होने के साथ स्मार्ट भी हैं। 'द लॉयन किंग' में सिंबा के लिए किया गया आर्यन खान का वॉइस ओवर काफी मजेदार था। एक ना एक दिन वह अभिनेता जरूर बनेंगे।' 

यह भी पढ़ें- सलमान खान सहित इन पांच सितारों ने भी सगे भाई-बहनों के साथ शेयर की स्क्रीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed