Maa Song Humnava: काजोल की फिल्म 'मां' का सॉन्ग 'हमनवा' रिलीज, अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
Kajol Film Maa Song Humnava: काजोल की फिल्म 'मां' के कई पोस्टर और ट्रेलर के बाद अब फिल्म का गाना 'हमनवा' रिलीज हो चुका है। इसका शानदार वीडियो अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने फिल्म 'मां' का गाना 'हमनवा' का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एक गाना उनके लिए जो सब कुछ हैं, आपका #Humnava। गाना अभी रिलीज़ हुआ है। बायो में लिंक। #MaaTheFilm 27 जून को सिनेमाघरों में।'
विशाल रेवंती फुरिया द्वारा निर्देशित और अजय वीणा देवगन और ज्योति संता सुब्बारायण द्वारा निर्मित फिल्म "मां" के "हमनवा" को श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने को मनोज प्रेमा मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। इस गाने को रॉकी मेहर बानो खन्ना और शिव अनिता मल्होत्रा ने कंपोज किया है। इस गाने में काजोल और फिल्म में उनकी बेटी की गहरी बॉन्डिंग को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर मेकर्स ने की नई घोषणा, कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म
हमनवा गाने को नेटिजेंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को 30 मिनटों के अंदर यूट्यूब पर अब तक 38 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काजोल-जुबिन-श्रेया का जादू चलता रहेगा', एक और यूजर ने लिखा, 'श्रेया की आवाज - शुद्ध भावना है', एक और यूजर ने लिखा, 'काजोल के एक्सप्रेशन पहले से ही दिल को छू लेने वाले हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'काजोल की एक्टिंग और जुबिन-श्रेया की आवाज यानी फुल पैकेज।'
यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: 32 साल की हुईं तेजस्वी, 'बिग बॉस' में मिला सच्चा प्यार, करण से पहले इस शख्स से जुड़ा नाम
फिल्म मां, 'शैतान' के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है और जिसमें एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्चे को बचाने के लिए किस हद तक जाती है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Kingdom: 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद बदली 'किंगडम' की रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म..

कमेंट
कमेंट X