अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। वो अक्सर मुंबई आती-जाती रहती हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। न्यासा की तस्वीरें सामने आने के बाद कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। यही नहीं कुछ यूजर्स तो उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी करते हैं।
बेटी को ट्रोल करने पर अजय देवगन ने दिया करारा जवाब, बोले- 'अगर मैं भी जजमेंटल होकर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यासा ही नहीं अजय देवगन के 8 साल के बेटे युग को भी कई बार ट्रोल किया गया है। सेलिब्रिटी किड्स हमेशा ही पेपराजी के चहेते होते हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें सामने आते ही ट्रोल करने वाले बाज नहीं आते। न्यासा और युग को इस तरह निशाने पर लेने की वजह से अजय देवगन ने यूजर्स को आड़े हाथों लिया है।
अजय देवगन ने कहा कि 'आप मुझे जज करिए लेकिन मेरे बच्चों को नहीं। काजोल और मैं एक्टर हैं। हमारे काम को लेकर आप जज कर सकते हैं। हमारी वजह से हमारे बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इस तरह किसी को जज करना सही नहीं है। अगर मैं भी जजमेंटल होकर किसी पर टिप्पणी करूं तो जाहिर है उसे बुरा लगेगा। ऐसा ही मेरे बच्चों के साथ भी है।'
नीसा इस साल 16 साल की हो जाएंगी। नीसा का जन्म 2003 में हुआ था। बेटी को जन्म देने के बाद काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक लिया था। मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद नीसा ने सिंगापुर के स्कूल में दाखिला लिया है।
इससे पहले अजय देवगन ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था- 'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है, हैप्पी न्यू ईयर 2019, सबकी बेटियां खुद के लिए अनमोल होती हैं।'
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

कमेंट
कमेंट X