फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी अजय की 'तानाजी', पिछले साल भी कर चुके हैं बड़ा धमाका

Thu, 16 Jan 2020 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior become first Bollywood film in 2020 entered 100 crore club
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

अजय देवगन और काजोल की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। इस फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति सूबेदार और घनिष्ठ मित्र तानाजी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) का किरदार निभाया है। जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। खास बात है कि यह फिल्म महज छह दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior become first Bollywood film in 2020 entered 100 crore club
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छठे दिन 'तानाजी' ने 15.50 से 16 करोड़ तक का कलेक्शन किया। इस तरह से अजय की फिल्म ने अब तक करीब 104 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन के साथ अजय की ये फिल्म साल 2020 की पहली हिंदी सौ करोड़ी फिल्म बन गई है। 'तानाजी' के साथ दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई थी लेकिन वह अभी इस आंकड़े से कोसों दूर है।

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior become first Bollywood film in 2020 entered 100 crore club
Tanhaji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

'छपाक' ने छठे दिन करीब 2 से 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 24.50 करोड़ है। साल 2020 में हिंदी सिनेमाजगत में पांच फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में महज दो फिल्में सुपरस्टार्स की हैं। ये दोनों फिल्म अजय की 'तानाजी' और दीपिका की 'छपाक' हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा जो हिंदी फिल्में अभी तक रिलीज हुई हैं वो हैं- 'सब कुशल मंगल', 'शिमला मिर्च', और 'भांगड़ा पाले'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior become first Bollywood film in 2020 entered 100 crore club
De De Pyaar De and Total Dhamaal - फोटो : file photo

यह तीनों की फिल्में 'तानाजी' और 'छपाक' के कलेक्शन की बराबरी करने में नाकाम रहीं। इस फिल्म के साथ अजय की नए साल की शुरुआत तो शानदार रही। बीते साल की बात करें तो अजय की दो फिल्में रिलीज हुई थीं। ये दोनों फिल्में 'दे दे प्यार दे' और 'टोटल धमाल' थीं। इन दोनों ही फिल्मों ने सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior become first Bollywood film in 2020 entered 100 crore club
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala

'दे दे प्यार दे' फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर आधारित थी तो वहीं 'टोटल धमाल' कॉमेडी थी। इन दोनों की फिल्मों ने जबरदस्त कलेक्शन किया। 'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख और अरशद वारसी थे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। 

दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed