फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Thu, 16 Jan 2020 08:59 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 Jan 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Chhapaak box office collection day 6
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 के दूसरे हफ्ते यानी की 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। यह दोनों ही फिल्में अपनी कहानी और सितारों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। ये दोनों फिल्में अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' हैं। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो इन दोनों सुपरस्टारों की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर खींचने में कामयाब रही हैं। 

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Chhapaak box office collection day 6
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन 'तानाजी' ने 15.50 से 16 करोड़ तक का कलेक्शन किया। इस तरह से अजय की फिल्म ने अब तक करीब 104 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दीपिका की 'छपाक' फिल्म की बात करें तो इसने छठे दिन करीब 2 से 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Chhapaak box office collection day 6
Chhapaak - फोटो : Twitter

'छपाक' ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार और बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अभी तक कुल 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म के प्रचार और लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Chhapaak box office collection day 6
तानाजी - द अनसंग वारियर - फोटो : फाइल फोटो

'तानाजी' फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का बजट 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर फिल्म की रिलीज होने तक की लागत 125 करोड़ है। 'तानाजी' फिल्म का अजय ने अपनी टीम के साथ जमकर प्रचार किया है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Chhapaak box office collection day 6
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले ही अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया था। ऐसे में अब फिल्म को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र इस मामले में पत्र लिखा है।

लाख कोशिशों के बाद भी बेटे को नहीं बचा पाए कबीर बेदी, सुसाइड नोट पढ़कर रह गए थे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed